Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

October 10, 2026

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » गैरहाजिर शिक्षकों की बर्खास्तगी के निर्देश
शिक्षा

गैरहाजिर शिक्षकों की बर्खास्तगी के निर्देश

The inconsistencies in the categorization of schools under the school education department will be resolved.
Sponsored By: Leena kumariApril 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
अधिकारियों
अधिकारियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियों को दूर किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को कोटिकरण के ठीक से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिये गये हैं। विद्यालयों में लम्बे समय से गायब चल रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को बर्खास्त करने को भी अधिकारियों को कहा गया। इसके अलावा विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें समय पर पहुंचाने और छात्र-छात्राओं को वितरित करने के निर्देश भी बैठक में दिये गये।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में शिक्षा विभाग की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागीय उच्चाधिकारी सहित गढ़वाल मंडल के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में डॉ. रावत ने विद्यालयों के कोटिकरण विसंगतियों पर भारी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्ममों से उन्हें विद्यालयों के गलत कोटिकरण की शिकायत मिली है, जिसका पुनः परीक्षण किया जाना जरूरी है। इसके लिये उन्होंने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को प्रकरण की जांच कर मानकानुसार विद्यालयों के कोटिकरण करने के निर्देश दिये।

बैठक में विभागीय मंत्री ने विद्यालयों से लम्बे समय से गैरहाजिर शिक्षकों एवं कार्मिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों व कार्मिकों का जनपद व विकासखण्डवार सूची तैयार कर महानिदेशालय को उपलब्ध कराई जाय। साथ ही स्वैच्छिक व अनिवार्य सेवानिवृत्ति के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने और शिक्षण कार्य में अक्षम शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के निर्देश भी दिये। विभगाय मंत्री डॉ. रावत ने विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें के प्राप्ति व वितरण की समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियों को कक्षा-01 से लेकर कक्षा-12 तक की समस्त विषयों पाठ्य पुस्तकें अनिवार्य रूप से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को वितरित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तकों को समय पर वितरण न किये जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इसके अलावा उन्होंने बैठक में कलस्टर विद्यालयों, पीएम-श्री विद्यालयों, डी व सी श्रेणी के विद्यालयों की समीक्षा कर अधिकारियांं को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने आगामी परिषदीय परीक्षाओं के तहत इंटर व हाईस्कूल में प्रत्येक विकासखण्ड से कम से कम एक-एक छात्र का चयन श्रेष्ठता सूची में सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर पर शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हेतु प्रस्ताव तैयार करने, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

#BlockLevelMonitoring #BookDistribution #ClassroomStandards #ClusterSchools #DistrictEducation #EducationalReformIndia #EducationalReview #EducationMinister #EducationReviewMeeting #FreeTextbooks #india #PMShriSchools #PolicyAction #PublicEducation #SchoolCategorization #SchoolEducation #SchoolManagement #StudentSuccess #StudentWelfare #TeacherAbsenteeism #TeacherDismissal #TeacherRetirement #TextbookDelay DrDhansinghRawat EducationReform IndianEducationSystem narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news QualityEducation SchoolInfrastructure SchoolInspection TeacherAccountability UttarakhandEducation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज
Next Article उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास बंजी जंपिंग कराएँगे जयडे हैकेट
Narad Post

Related Posts

UttarakhandEducation : हर बच्चे को पढ़ायेगी सरकार, बंद नहीं होगा विद्यालय – धन दा

October 7, 2026

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में सम्मान नहीं अब राजनीति से संन्यास लें हरदा : भट्ट

October 6, 2026

UttarakhandNews : युवा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें : मुख्यमंत्री

October 6, 2026

UttarakhandStartup : हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी

October 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

By Narad PostOctober 10, 20260

ShardiyaNavratri2026 :  शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त  :-  ‘शारदीय नवरात्रि 2026’ की शुरुआत…

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026

WaterproofRavan : 38 लाख में तैयार हुआ वाटरप्रूफ रावण !

October 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?