Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

October 10, 2026

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब
NARAD POST BREAKING NEWS

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

How do I enable auto-reply on a business account?
Narad PostBy Narad PostOctober 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WhatsAppAI
WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WhatsAppAI :  अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब :-  क्या आपको भी दिन भर WhatsApp पर बहुत सारे मैसेज आते हैं? कभी दोस्त का मैसेज, कभी ऑफिस का, कभी परिवार का. हर किसी को जवाब देना बहुत मुश्किल होता है और टाइम भी बहुत लगता है. अब इस टेंशन को खत्म करने के लिए AI आ गया है. AI यानी Artificial Intelligence, एक कंप्यूटर का दिमाग जो आपकी तरफ से मैसेज का जवाब खुद बना देता है. सोचो, आप सो रहे हो या क्लास में हो और आपको मैसेज आए, तो AI खुद ही अच्छी तरह से जवाब भेज देगा. आपको कुछ टाइप करने की जरूरत नहीं. चलिए आपको बताते हैं कैसे….

इसका समस्या का आसान हल है WhatsApp का ऑटो-रिप्लाई फीचर. इसे चालू करने पर आपके व्यस्त रहने पर भी सामने वाले को आपकी तरफ से एक तैयार संदेश अपने आप पहुंच जाता है. वो भी आपकी भाषा में जिससे सामने वाले को लगेगा भी नहीं कि ये मैसेज आपने नहीं किया है।

ऑटो-रिप्लाई आम WhatsApp में नहीं है. यह WhatsApp Business ऐप में मिलता है, जो Play Store और App Store पर मिल जाता है. दुकानदार, फ्रीलांसर और छोटे कारोबारी इसका खूब इस्तेमाल करते हैं. बेहतर होगा कि इसके लिए अलग नंबर रखें. अगर आप अपना पुराना नंबर ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले चैट का बैकअप जरूर ले लें।

Android फोन में ऐसे करें सेट

WhatsApp Business ऐप खोलें और अपनी बिजनेस प्रोफाइल बनाएं।
स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर तीन बिंदुओं पर टैप करें।
Business Tools पर जाएं।
Away Message या Greeting Message चुनें।

iPhone में ऐसे करें सेट

WhatsApp Business ऐप खोलें.
नीचे दाईं ओर Settings दबाएं.
Business Tools पर जाएं.
Away Message या Greeting Message चुनें.
Send Away Message वाले स्विच को चालू करें.

मैसेज लिखें: छोटा और सीधा जवाब लिखें. जैसे: नमस्ते, मैं अभी व्यस्त हूं. शाम 6 बजे के बाद आपसे बात करूंगा. समय चुनें: संदेश हर समय जाए, किसी तय तारीख में जाए या सिर्फ काम के घंटों के बाहर जाए, यह आप तय कर सकते हैं. लोग चुनें: सभी को भेजना है, सिर्फ नए नंबरों को या कुछ चुने हुए लोगों को, यह भी आपके हाथ में है. सेव करें: आखिरी में Save दबाना न भूलें।

दोनों संदेशों में क्या फर्क है?

Greeting Message नए व्यक्ति के पहली बार कॉन्टैक्ट करने के रूप में जाता है. Away Message तब जाता है, जब आप उपलब्ध नहीं होते. चाहें तो दोनों साथ में चालू रखें।

बिजनेस अकाउंट में ऑटो रिप्लाई कैसे चालू करें?

अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस अकाउंट ग्राहकों को अपने आप जवाब दे, तो Meta Business Agent का ऑप्शन कुछ चुनिंदा बिजनेस अकाउंट्स में उपलब्ध है. इसे सेट करने के लिए WhatsApp Business में Tools टैब खोलें और AI agent का ऑप्शन देखें. इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. सेटअप पूरा होने पर Your AI agent में जाकर AI replies के ऑप्शन से तय किया जा सकता है कि AI किन चैट्स में जवाब दे।

यह सुविधा अभी सीमित देशों और चुनिंदा बिजनेस अकाउंट्स के लिए है. अगर AI agent का ऑप्शन नहीं दिखता, तो संभव है कि आपके अकाउंट को अभी इसका एक्सेस न मिला हो।

इसलिए फीचर चालू करने से पहले यह समझ लें कि आपको सिर्फ जवाब लिखने में AI की मदद चाहिए या ग्राहकों को अपने आप जवाब भेजने की सुविधा. AI के जवाब को भी जांचना जरूरी है, ताकि गलत जानकारी किसी को न भेजी जाए।

#AIChatbot #AutoReply #MetaAI #WhatsAppAI #WhatsAppBusiness ArtificialIntelligence khojinarad naradpost TechNews WhatsAppTips
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम
Next Article ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 
Narad Post

Related Posts

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026

WaterproofRavan : 38 लाख में तैयार हुआ वाटरप्रूफ रावण !

October 10, 2026

KatrinaKaif : कैटरीना कैफ अंबानी इवेंट में हुई बॉडी शेमिंग से नाराज

October 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

By Narad PostOctober 10, 20260

ShardiyaNavratri2026 :  शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त  :-  ‘शारदीय नवरात्रि 2026’ की शुरुआत…

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026

WaterproofRavan : 38 लाख में तैयार हुआ वाटरप्रूफ रावण !

October 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?