Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी

August 25, 2026

UttarakhandFoodSafetyDrive : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

August 25, 2026

RakshaBandhan2026Date : कन्फ्यूजन बढ़ी – रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को ?

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SGRRU में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन
उत्तराखंड

SGRRU में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन

This two-day conference, which ran from 19 to 20 September, was organised under the joint auspices of the Department of History and Home Science.
Narad PostBy Narad PostSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Research Conclave 2025 organized at SGRRU
SGRRU में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SGRRU में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय  के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज़ में ” रिसर्च कॉन्क्लेव 2025″ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “विकसित भारत – सतत विकास हेतु अनुसंधान और नवाचार” रही।

19 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इतिहास और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के पथरी बाग  स्थित सभागार में हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के शोधार्थियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों ने नवाचार एवं सतत विकास पर अपने विचार और शोध प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस द्वारा आयोजित रिसर्च कॉन्क्लेव के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कॉन्क्लेव का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ कुमुद सकलानी, प्रथम सत्र की अध्यक्ष और मुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ सुरेखा डंगवाल, इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.पी. मैठाणी , डीन प्रो डॉ प्रीति तिवारी और कॉन्क्लेव के संयोजक इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुनील किश्टवाल ने दीप प्रज्वलन करके किया।

रिसर्च कांक्लेव 2025 के उद्घाटन अवसर पर छात्रों और शोधार्थियों को संबोधित करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ) कुमुद सकलानी ने कहा कि आज सतत सूचना और ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ा है। उसके साथ ही उद्यमिता की नई संभावनाओं को तलाशना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण प्रबंधन को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाकर हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखंड में आई आपदाओं के दौरान आपदा पीड़ितों को यथासंभव सहायता पहुंचाने का भी कार्य किया गया जो कि विश्वविद्यालय की समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है।

मुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ सुरेखा डंगवाल ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में नई शिक्षा नीति छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति सिर्फ शिक्षा प्राप्ति का माध्यम ही नहीं है बल्कि छात्रों को आने वाले भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार करती है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे

2047 तक देश को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने का साझा लक्ष्य साकार करने के लिए संस्थागत सहयोग अनिवार्य है, ताकि ज्ञान और नवाचार की शक्ति को मिलकर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने सतत विकास और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए क्षेत्रीय भाषा को पहचान देने और शैक्षिक उत्कृष्ट नवाचार से भारत को विश्व गुरु बनाने की बात कहीं।

कार्यक्रम के दौरान शोधार्थियों और छात्रों के द्वारा शोध पत्र प्रस्तुतीकरण, पोस्टर और प्रदर्शनी  पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

केला खाने के अचूक फायदे

रिसर्च कांक्लेव के संयोजक डॉ. सुनील किश्तवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विषय पर आधारित शोध पर छात्र-छात्राओं के द्वारा शोध पत्र प्रस्तुतीकरण  और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। विजेता छात्रों को रिसर्च कांक्लेव के समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतिभागियों ने अपने शोध एवं नवाचार पूर्ण विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित विशेषज्ञों और दर्शकों ने सराहा. इस अवसर पर आयोजन समिति में प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी (डीन, एसएचएसएस) सलाहकार रहीं।

डॉ. सुनील किश्तवाल संयोजक, डॉ. देवश्री धर सह-संयोजक, जबकि डॉ. लता सती एवं डॉ. मोनिका शर्मा संयुक्त संयोजक रहीं। डॉ. विनोद कुमार पंत और मनोज प्रकाश जगुरी ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई।इस अवसर पर स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं सैकड़ों छात्रों ने कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया।

#AcademicConclave #AcademicForum #AcademicGrowth #AcademicInnovation #AcademicLeadership #EducationConference #EducationLeadership #FacultyDevelopment #FacultyResearch #FutureOfResearch #HigherEdConference #HigherEducation #india #InnovationConference #InnovationInAcademia #InnovationInResearch #KnowledgeExchange #KnowledgeSharing #Research2025 #ResearchCommunity #ResearchConclave #ResearchExcellence #ResearchImpact #ResearchInsights #ResearchJourney #ResearchNetworking #ResearchOpportunities #ResearchPresentations #ResearchShowcase #ResearchSymposium #ResearchTalks #ResearchTrends #ResearchUpdates #ScholarlyConference #ScholarlyEvents #ScienceAndResearch #SGRRU2025 #SGRRUAcademics #SGRRUEvents #SGRRUFaculty #SGRRUInnovation #SGRRUKnowledge #SGRRUResearchConclave2025 #SGRRUStudents #StudentConference #StudentResearch #UniversityConference #UniversityEvents #UniversityNetworking #UniversityResearch #UniversitySymposium AcademicExcellence Dehradun khoji narad narad post narad post breaking news SGRRU SGRRU में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन uttarakhand श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleइस देश में 1 बच्चा पैदा करने पर सरकार देगी 3 लाख रुपये
Next Article Windows 10 यूजर्स सावधान! अक्टूबर से बंद हो रहा माइक्रोसॉफ्ट का सपोर्ट
Narad Post

Related Posts

RbiNewFdRules : RBI के नए नियम – अब बैंक के चक्कर काटने की छुट्टी

August 25, 2026

ITRDeadline31August2026 : 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR…… वरना

August 24, 2026

MumbaiStrayDogTerror : कुत्तों का आतंक ! 1.54 लाख लोगों को काटा…

August 21, 2026

ArjunaAward2025 : 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

August 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी

By Narad PostAugust 25, 20260

UttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM…

UttarakhandFoodSafetyDrive : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

August 25, 2026

RakshaBandhan2026Date : कन्फ्यूजन बढ़ी – रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को ?

August 25, 2026

RbiNewFdRules : RBI के नए नियम – अब बैंक के चक्कर काटने की छुट्टी

August 25, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?