Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव

September 29, 2026

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और दलीलों का कोर्ट ने किया खारिज
NARAD POST BREAKING NEWS

पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और दलीलों का कोर्ट ने किया खारिज

The dispute deepened when former DGP Premdutt Raturi, in connivance with land mafias, tried to capture this land.
Narad PostBy Narad PostOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
The court rejected the documents and arguments presented by former DGP Prem Dutt Raturi.
पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और दलीलों का कोर्ट ने किया खारिज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और दलीलों का कोर्ट ने किया खारिज :-  एसजीआरआर इंटर कॉलेज भोगपुर की खेल भूमि से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कॉलेज प्रबंधन के पक्ष में निर्णय दिया है।

सिविल जज (जूनियर डिविजन) ऋषिकेश की अदालत ने पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और दलीलों को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट कहा कि उक्त खेल मैदान (भूमि) का स्वामित्व और संचालन श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भोगपुर के पास ही रहेगा। अदालत के इस निर्णय से विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय जनता में हर्ष का माहौल है।

गौरतलब है कि वर्ष 1950 में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा ग्रामीण एवं निर्धन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से भोगपुर में यह विद्यालय स्थापित किया गया था।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

इस विद्यालय के लिए तत्कालीन समय में 11.5 बीघा भूमि प्रेमदत्त रतूड़ी के पूर्वजों ने दान दी थी, जिस पर वर्तमान में विद्यालय का खेल मैदान संचालित है। लगभग 75 वर्षों से यह मैदान छात्रों की खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

विवाद उस समय गहराया जब पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। विद्यालय प्रबंधन और श्री दरबार साहिब की संगत ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और मामले को न्यायालय में ले जाया गया।

सुनवाई के दौरान एसजीआरआर प्रबंधन ने सभी वैध दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर कोर्ट ने पाया कि पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी पक्ष के दावे निराधार हैं और खारिज करने योग्य हैं।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

न्यायालय के इस निर्णय से यह स्थापित हो गया कि श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भोगपुर की खेल भूमि पूर्णतः एसजीआरआर संस्था के अधिकार क्षेत्र में रहेगी।

अदालत के फैसले के बाद स्कूल प्रबंधन ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अब भी गलत सूचनाएं फैलाकर भ्रम उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आमजन को सत्य तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए। इस निर्णय ने न केवल शिक्षा संस्थान की प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखा है, बल्कि समाज में न्याय और सत्य की विजय का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

#CaseDismissed #CaseUpdate #CourtCaseUpdate #CourtDecision #CourtDecisionToday #CourtHearing #CourtJudgment #CourtNewsToday #CourtProceedings #CourtRejects #CourtRuling #DocumentDismissal #ExDGP #ExDGPRetired #HighCourtNews #IndianCourts #IndianLegalSystem #JudgmentDay #JudicialNews #JudicialRuling #JudicialUpdate #Judiciary #JusticeServed #JusticeServedIndia #JusticeSystem #JusticeUpdate #LawAlert #LawBreakingNews #LawCase #LawEnforcementNews #LawMattersIndia #LawNews #LawReport #LawReports #LawUpdate #LawUpdateIndia #LegalAffairs #LegalDocsRejected #LegalInsights #LegalMatters #LegalOutcome #LegalProceedings #LegalUpdate #LegalUpdatesIndia #PremdattRatodi CourtOrder Dehradun IndianJudiciary IndianLaw khoji narad LawAndJustice LawAndOrder LegalNews narad post narad post breakingnews SGRR uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमेडिकल कॉलेजों -अस्पतालों में फायर सिस्टम होगा मजबूत लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
Next Article नंबर शेयर किए बिना होगी चैटिंग
Narad Post

Related Posts

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री

September 29, 2026

MarriageFraud : ‘रिया गुप्ता’ बनकर रचाई शादी,, दूल्हे के उड़े होश

September 28, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव

By Narad PostSeptember 29, 20260

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव :- नीट जैसी बड़ी…

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री

September 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?