Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा
उत्तराखंड

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

A case involving three candidates.
Narad PostBy Narad PostSeptember 29, 2026Updated:September 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MBBSScam
MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा :-  उत्तराखंड में NEET UG 2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार और गिरीश सिंह के रूप में हुई है. इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है.मामले की जांच देहरादून पुलिस की SIT कर रही है. टीम प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कही गई है।

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को देहरादून के रायपुर और क्लेमेंटाउन थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. शिकायतों में आरोप था कि कुछ अभ्यर्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय फर्जी दस्तावेज लगाए थे.जांच के दौरान आवेदन के साथ लगाए गए दस्तावेजों को सत्यापित किया गया तो वे फर्जी पाए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-1 जया बलोनी के नेतृत्व में SIT गठित की।

जांच के दौरान SIT ने संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में दर्ज पतों का सत्यापन कराया. इस प्रक्रिया में कई पते गलत पाए गए.इसके बाद टीम ने संबंधित शिक्षण संस्थानों से दाखिले से जुड़े दस्तावेज हासिल किए. इन रिकॉर्ड के आधार पर अभ्यर्थियों के वास्तविक पतों समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई गई।

तीन अभ्यर्थियों से जुड़ा मामला

विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर SIT ने संजय कुमार और गिरीश सिंह को पूछताछ के लिए रायपुर थाने बुलाया. पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक संजय कुमार और गिरीश सिंह एक-दूसरे के पुराने परिचित हैं. दोनों पर स्वाति, परी और खुशी नाम की तीन अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, डोमिसाइल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र तैयार करवाने में सहयोग करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, इन दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के बदले दोनों ने अनुचित धनराशि हासिल की. इससे पहले इस मामले में रुपेश पंडित, अरविंद कुमार और धीरज कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया जा चुका है.SIT अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#DehradunNews #NEETNews #NEETScam AdmissionFraud dehradunpolice EducationNews FakeCertificate FakeDocuments khojinarad LatestNews Copy Keywords MBBSAdmissionScam MBBSScam MedicalAdmission naradpost naradpostbreakingnews NEETUG2025 SITInvestigation UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री
Next Article UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
Narad Post

Related Posts

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
यूथ

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

By Narad PostOctober 9, 20260

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम :-  आंखों में…

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?