Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home »  DigitalFraud : देश में कैसे बढ़ रहा साइबर क्राइम?
देश

 DigitalFraud : देश में कैसे बढ़ रहा साइबर क्राइम?

Incidents of cyber crime increased rapidly.
Narad PostBy Narad PostDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
 DigitalFraud
 DigitalFraud देश में कैसे बढ़ रहा साइबर क्राइम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 DigitalFraud :   देश में कैसे बढ़ रहा साइबर क्राइम? :-  वर्तमान समय में देश में साइबर क्राइम दिन दूनी रात चौगुना की रफ्तार से बढ़ रहा है। आए दिन साइबर क्राइम और फ्रॉड के केस सामने आ रहे हैं। साइबर क्राइम करने में सबसे आगे वो तकनीकी विशेषज्ञ हैं जो बेरोजगार हैं। यह बात खुद पुलिस की रिपोर्ट में सामने आई है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
नागपुर साइबर क्राइम सेल की तकनीकी टीम की सदस्य श्रद्धा धोमने ने बताया है कि बेरोजगार तकनीकी विशेषज्ञ भारत में साइबर अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। यह लोग छोटे शहरों से फ्रॉड रैकेट चला रहे हैं और आम लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं।

नागपुर साइबर क्राइम सेल की तकनीकी टीम की सदस्य श्रद्धा धोमने शनिवार को नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड्स कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने साइबर क्राइम को लेकर कई खुलासे किए। श्रद्धा धोमने ने कहा कि साइबर क्राइम करने वाले ये लोग बेहद कुशल हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन ये बेरोजगार आईटी पेशेवर हैं। यह दूसरों बेरोजगारों को धोखाधड़ी करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लोगों को डिजिटल रूप से ठगने के लिए कोचिंग क्लासेस भी चल रही हैं।

साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ीं

श्रद्धा धोमने के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद देश में साइबर क्राइम की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ीं हैं। उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन के बाद से ज्यादा लोग मोबाइल चलाने के आदी हो गए हैं। सब कुछ ऑनलाइन हो गया है- शिक्षा, नौकरी और मनोरंजन से लेकर सबकुछ। भारत के युवाओं पर डिजिटल रूप से हमला किया गया।’

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

उन्होंने डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। धोमने ने कहा, ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का दावा एक मिथक है। आपकी सभी चैट उनके डेटाबेस में सेव होती हैं। अपनी निजी तस्वीर को कभी भी डिस्प्ले पिक्चर के रूप में इस्तेमाल न करें, क्योंकि एआई के जरिए इन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है और ब्लैकमेल के लिए उनका दुरुपयोग किया जा सकता है।’

कैसे फंसाते हैं अपराधी?

साइबर क्राइम और फ्रॉड के बारे में आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि फ्रॉड अक्सर लोगों को घर से काम करने के फर्जी ऑफर, टास्क स्कैम या निवेश करने का लालच देते हैं। इसके जरिए अपनी बातों में फंसाकर फ्रॉड भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ने ऐसे धोखेबाजों के हाथों 80 लाख रुपये गंवा दिए।धोखाधड़ी के बाद के पहले 60 मिनट बेहद अहम होते हैं।

अगर आप इस अवधि के दौरान साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर डायल करते हैं, तो पैसे ट्रांसफर होने से पहले धोखेबाज के खाते को फ्रीज करने की 90% संभावना होती है। उन्होंने कहा, ‘लोग केंद्रीय साइबर सेल की वेबसाइट (www.cybercrime.gov.in) पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।’

#CyberSecurityAwareness #InternetFraud #OnlineScam AIPhotoMisuse CyberCrimeIndia CyberFraudRackets CyberHelpline1930 DigitalFraud DigitalSafety HackingIncidents ITExpertsUnemployed JobScamIndia khojinarad naradpost naradpostbreakingnews OnlineFraudCases RisingCyberThreats SocialMediaPrivacy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNariNiketan : नारी निकेतन से शिशु सदन तक परखी व्यवस्थाएं, बच्चों को बांटे स्वेटर और टोपी
Next Article PanipatCrimeNews : मासूम बच्चों की कातिल हसीना पूनम अरेस्ट
Narad Post

Related Posts

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
नैनीताल

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

By Narad PostAugust 10, 20260

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य…

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?