Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस
देश

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

The school's monitoring software caught it.
Narad PostBy Narad PostNovember 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
GeminiAIControversy
GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस :-  स्कूल से मिले एक Chromebook लैपटॉप ने 13 साल की एक मासूम बच्ची और Google के Gemini AI चैटबॉट के बीच एक बेहद डरावनी और संवेदनशील बातचीत को शुरू कर दिया. अमेरिका में दायर एक नए मुकदमे के अनुसार, बच्ची के माता-पिता ने गूगल पर बच्चों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया है।

माता-पिता का दावा है कि गूगल के चैटबॉट ने उनकी बेटी के साथ खुदकुशी के तरीकों पर चर्चा की. उसकी खुद की फ्यूनरल (अंतिम संस्कार) प्लानिंग करने में मदद की, और साथ ही उसे अपनी इस मानसिक परेशानी को परिवार से छिपाने के तरीके भी सिखाए.

इस मुकदमे में पीड़ित लड़की की पहचान ‘Emma’ के रूप में की गई है, जिसने 13 साल की उम्र में पहली बार Gemini चैटबॉट से बातचीत शुरू की थी. वह अपने स्कूल द्वारा दिए गए Chromebook का इस्तेमाल कर रही थी. जिससे उसे गूगल के इस AI टूल का सीधे एक्सेस मिल गया था।

दोनों के बीच हुई ये बातचीत मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामान्य चर्चाओं से कहीं आगे निकल गई. मुकदमे के मुताबिक, चैटबॉट ने मौत के अलग-अलग तरीकों से जुड़े लड़की के सवालों के सीधे जवाब दिए, उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों की रूपरेखा बनाने में मदद की और परिवार से अपने इन खौफनाक विचारों को छुपाने के लिए उसको गाइड भी किया।

स्कूल के मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर ने पकड़ा

इस पूरे हैरान करने वाले मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल के मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर ने Emma द्वारा बनाए गए एक बेहद संदिग्ध डॉक्यूमेंट को पकड़ा, जिसमें उसने अपने अंतिम संस्कार की प्लानिंग लिखी हुई थी।

इस अलर्ट के बाद जब माता-पिता को पूरी सच्चाई पता चली, तो उन्होंने गूगल को कोर्ट में खींचने का फैसला किया. परिवार का आरोप है कि गूगल ने बिना किसी पर्याप्त चेतावनी या सुरक्षा उपायों के ये खतरनाक AI टूल्स बच्चों के लिए आसानी से उपलब्ध करा दिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गूगल को पहले से ही पता था कि उसका AI मॉडल Gemini 3 Flash, जिसके साथ Emma बातचीत कर रही थी, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है।

इस गंभीर मामले में हर्जाने की मांग को लेकर सोमवार को कैलिफोर्निया की कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे गूगल ने बुधवार को फेडरल कोर्ट में ट्रांसफर करवा दिया है. इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गूगल के प्रवक्ता Jos Castaeda ने कहा कि कंपनी दावों की बारीकी से जांच कर रही है, और वे युवाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा मेडिकल प्रोफेशनल्स और एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करते हैं।

AIChatbotSafety AIChildSafety ArtificialIntelligenceNews GeminiAIControversy GoogleAI GoogleGeminiLawsuit GoogleLawsuit khojinarad naradpost USLegalNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleGSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने
Next Article RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई
Narad Post

Related Posts

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026

LakshmiPujaMuhurat : दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का जानिए सही मुहूर्त

November 8, 2026

BadrinathGlacier : बद्रीनाथ धाम पर हैंगिंग ग्लेशियर का खतरा! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

November 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

By Narad PostNovember 8, 20260

RamayanaPart1 :  रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई :- ‘रामायण’ का पहला…

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026

LakshmiPujaMuhurat : दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का जानिए सही मुहूर्त

November 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?