Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

February 13, 2026

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » NewYearGuidelines : चमोली पुलिस ने क्रिसमस-नववर्ष पर दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड

NewYearGuidelines : चमोली पुलिस ने क्रिसमस-नववर्ष पर दिए कड़े निर्देश

Sub-Inspector Pramod Khugshaal became 'Employee of the Month'.
Narad PostBy Narad PostDecember 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
NewYearGuidelines
NewYearGuidelines चमोली पुलिस ने क्रिसमस-नववर्ष पर दिए कड़े निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

NewYearGuidelines : चमोली पुलिस ने क्रिसमस-नववर्ष पर दिए कड़े निर्देश :-  उद्देश्य से आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन में एसपी चमोली ने दिए कड़े दिशा-निर्देश, कानून-व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, पर्यटन सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर।

उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल बने ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा समस्त थाना एवं शाखा प्रभारियों को अपने अधीन कार्यरत कर्मियों की समस्याओं के त्वरित, मानवीय एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि क्रिसमस एवं नववर्ष के दौरान होने वाले सभी आयोजनों में सुदृढ़ अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अंतर्गत जनपद के समस्त *बैंकेट हॉल, होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं, होमस्टे एवं अन्य आयोजन स्थलों* का समय रहते निरीक्षण कर अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र, उसका नवीनीकरण तथा फायर उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। साथ ही भवन स्वामी, प्रबंधक एवं स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए।

एसपी चमोली ने निर्देश दिए कि क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर संभावित घटनाओं को देखते हुए अत्यंत सतर्क, सूक्ष्म एवं प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाई जाए। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंदिरों का फायर सेफ्टी ऑडिट,प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा हुड़दंगियों पर नियंत्रण के निर्देश भी दिए गए। नववर्ष आयोजनों के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, जागरूकता एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

औली, चोपता एवं अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए सभी पर्यटन स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था, जनपद की सीमाओं एवं आंतरिक बैरियरों पर सघन वाहन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

31 दिसंबर / न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान शराब पीकर अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने तथा होटल, ढाबों, होमस्टे एवं धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

ठंड के मौसम में आपराधिक गतिविधियों की संभावनाओं को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को नियमित रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी एवं भ्रमणशीलता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

कोहरे एवं धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु भारी एवं अन्य वाहनों पर *रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष अभियान* चलाने तथा पाला प्रभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित विवेचनाओं में *गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं समयबद्ध विवेचना* सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

लंबित विवेचनाओं की थानावार समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने, सम्मन/वारंट/कुर्की की प्रभावी तामील तथा लंबित मालों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त सभी थाना/चौकी/शाखाओं में प्रत्येक रविवार को श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे द्वारा विवेचकों को विवेचना के विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विवेचना के दौरान साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, कानूनी प्रावधानों के सही अनुप्रयोग, केस डायरी के सुव्यवस्थित लेखन, समयबद्ध विवेचना एवं न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर विशेष बल दिया।

गोष्ठी में विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों 1-वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत 2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश 3- उपनिरीक्षक रुकम सिंह 4- अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह 5- अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र भारती 6- अपर उपनिरीक्षक मनोज पटवाल 7- हेडकांस्टेबल अरुण गैरोला 8- हेड कांस्टेबल सतीश रावत 9- हेड कांस्टेबल नागेन्द्र 10- हेड कांस्टेबल अमरदेव 11- हेड कांस्टेबल गोपाल बिष्ट 12- हेड कांस्टेबल सतेन्द्र 13- कांस्टेबल आशुतोष तिवारी 14- कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह 15- कांस्टेबल प्रदीप रावत 16- कांस्टेबल भरत टोलिया 17- कांस्टेबल अंकित 18- कांस्टेबल पंकज मैखुरी 19- कांस्टेबल मुकेश सैलानी 20- महिला कांस्टेबल शाहीन 21- होमगार्ड यशपाल 22- महिला होमगार्ड शिवानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे सहित समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

#AccidentPrevention #AuliTourism #ChoptaTourism #ChristmasSecurity #ColdWeatherPatrol #CyberFraudAwareness #EmployeeOfTheMonth #FireSafetyAudit #Gopeshwar #HotelInspection #NewYearCelebration #NewYearGuidelines #PoliceConference #PramodKhugshal #PublicSafetyCampaign #ReflectorTapeDrive #SocialMediaMonitoring #SPChamoli #SurjeetSinghPanwar #SwachhataAbhiyan #TouristSafety #VehicleChecking ChamoliPolice CrimeControl CrimeInvestigation Dehradun FireSafety khojinarad LawAndOrder naradpost naradpostbreakingnews policeaward PoliceInstructions TrafficManagement uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandPolitics : कॉंग्रेस दिवंगत बेटी की आत्मा का अपमान कर रही है – महेंद्र भट्ट
Next Article AllahabadHighCourt : हाईकोर्ट का अहम फैसला, लिव-इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं
Narad Post

Related Posts

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

February 13, 2026

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद शुभ संयोग

February 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

By Narad PostFebruary 13, 20260

TempleDressCode : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग :-  धर्मनगरी हरिद्वार में एक…

HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या

February 13, 2026

Valentine’sDay : वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी

February 13, 2026

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद शुभ संयोग

February 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?