Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

April 15, 2026

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandNews : मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार
देहरादून

UttarakhandNews : मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार

Government's stand on CBI investigation.
Narad PostBy Narad PostJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandNews
UttarakhandNews मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandNews : मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार :-   उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मुद्दे पर अब सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सामाजिक संगठन और आम लोग भी सरकार से सवाल कर रहे हैं।

बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक दबाव के बीच अब सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सामने आए हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबोध उनियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार का पक्ष रखा।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
उन्होंने कोर्ट के फैसले के अहम बिंदुओं का हवाला देते हुए कहा कि निर्णय में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि किसी भी रसूखदार व्यक्ति को बचाने का प्रयास नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि जिस कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर एक बार फिर इस मामले को उठाया जा रहा है, उसी रिकॉर्डिंग में अंकिता भंडारी की आत्महत्या और हत्या—दोनों तरह की बातें सामने आती हैं।

जबकि अदालत ने सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर इसे हत्या मानते हुए दोषियों को सजा सुनाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोर्ट ने इसे हत्या माना है, तो कुछ लोग उसी रिकॉर्डिंग के आधार पर हत्या से इनकार कैसे कर रहे हैं।

वैध सबूत लेकर आएं’

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े ठोस और वैध सबूत हैं तो उन्हें सामने लाया जाए। सरकार किसी भी जांच से पीछे नहीं हट रही है। उन्होंने बताया कि सरकार और पुलिस लगातार अपील कर रही है कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वे प्रमाणिक सबूतों के साथ पुलिस के पास आएं, ताकि उनकी जांच की जा सके।

सीबीआई जांच पर सरकार का रुख

सीबीआई जांच की मांग पर सुबोध उनियाल ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले तथ्यों की प्रमाणिकता देखी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने एसआईटी जांच को सही ठहराया है और यह भी स्पष्ट किया है कि मामले में किसी को बचाने का प्रयास नहीं किया गया।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

कुछ याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट भी गए, लेकिन वहां से भी कोई अलग निर्देश नहीं मिले। उन्होंने दोहराया कि यदि कोई ठोस सबूत सामने आता है तो सरकार हर स्तर की जांच के लिए तैयार है।

कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप

सुबोध उनियाल ने कांग्रेस पर इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की भावनाएं अंकिता भंडारी के साथ हैं और भाजपा का हर कार्यकर्ता उस बेटी को न्याय दिलाने के पक्ष में है। लेकिन इस मामले को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

कथित कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर भी उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले लोग सामने आएं और सबूत पेश करें। सरकार उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेगी। फिलहाल, अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बढ़ती बयानबाजी के बीच यह मामला एक बार फिर राज्य की राजनीति के केंद्र में आ गया है।

#AnkitaBhandariCase #BJPPressConference #BJPvsCongress #PressStatement #SubodhUniyal AnkitaMurderCase BJP CBIInvestigation Congress Dehradun HighCourtDecision InvestigationUpdates JusticeForAnkita khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PoliticalControversy SocialPressure UKPolitics uttarakhand UttarakhandGovernment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDharmendraLastFilm : कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म Ikkis ? जानिए खास बातें
Next Article ElonMuskGrokNotice : एलन मस्क के X और GrokAi के खिलाफ होगी कार्रवाई
Narad Post

Related Posts

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

April 15, 2026

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026

NEETUG2026 : NEET UG 2026 परीक्षा का जान लें एग्जाम पैटर्न

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

By Narad PostApril 15, 20260

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट :-  पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान…

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026

NEETUG2026 : NEET UG 2026 परीक्षा का जान लें एग्जाम पैटर्न

April 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?