Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandTrek2026 : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

April 21, 2026

FestZenith2026 : फैस्ट जैनिथ 2026 होगा धमाकेदार – देहरादून है तैयार

April 21, 2026

DrinkingCheersFact : अच्छा तो इसलिए बोलते हैं “चीयर्स”

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट
उत्तराखंड

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

Key Information About Baba Tungnath
Narad PostBy Narad PostApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
TungnathDoliYatra
TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट :-  पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचांग गणना के अनुसार विधिवत घोषणा कर दी गई हैं।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार भगवान तुंगनाथ के कपाट 22 अप्रैल को मिथुन लग्न में तथा भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को कर्क लग्न में ग्रीष्म काल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली 20 अप्रैल को मक्कूमठ से रवाना होकर प्रथम रात्रि प्रवास हेतु भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां नए अन्न का भोग अर्पित कर पारंपरिक पुणखी मेले का आयोजन किया जाएगा।

21 अप्रैल को डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए चोपता पहुंचेगी तथा 22 अप्रैल को चोपता से प्रस्थान कर तुंगनाथ धाम पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे।

वहीं भगवान मदमहेश्वर की उत्सव डोली से संबंधित कार्यक्रम 17 मई से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में शुरू होंगे। इस दिन उत्सव मूर्तियां गर्भगृह से सभा मंडप में विराजमान होंगी और नए अन्न का भोग अर्पित किया जाएगा।

18 मई को डोली दर्शन होंगे। 19 मई को डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर डगवाड़ी, ब्राह्मणखोली, मंगोलचारी, सलामी, फापंज, मनसूना, राऊलैंक व उनियाणा होते हुए रात्रि प्रवास हेतु राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 20 मई को डोली रांसी से गौंडार गांव पहुंचेगी और 21 मई को बनतोली, खटारा, नानौ, मैखंभा व कुंचट्टी होते हुए मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां कर्क लग्न में कपाट खोल दिए जाएंगे।

बाबा तुंगनाथ के बारे में मुख्य जानकारी

बाबा तुंगनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा (लगभग 3,680 मीटर) शिव मंदिर है और यह पंच केदार में से एक (तृतीय केदार) है। 1000 साल से अधिक पुराना यह मंदिर पांडवों द्वारा महादेव को प्रसन्न करने के लिए स्थापित माना जाता है, जहाँ भगवान शिव की भुजाओं की पूजा की जाती है।

यह दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर है। यहाँ भगवान शिव के ‘भुजा’ रूप की पूजा होती है। मंदिर के पास ही चंद्रशिला चोटी है, जो बहुत प्रसिद्ध है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

ChandrashilaPeak khojinarad KhojiNaradBreakingNews MadhMaheshwar2026 MadmaheshwarKapat MadmaheshwarMay21 PanchKedarThirdKedar PanchKedarYatra RudraprayagShiva Tungnath2026 TungnathApril22 TungnathDoliYatra TungnathHighestShivaTemple TungnathKapatOpening UkhimathAnnouncement VaishakhiPanchang WorldHighestShivaTemple
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleJyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?
Next Article MentalHealth : सोशल बलूनी स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा पाठ्यक्रम लागू
Narad Post

Related Posts

UttarakhandTrek2026 : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

April 21, 2026

FestZenith2026 : फैस्ट जैनिथ 2026 होगा धमाकेदार – देहरादून है तैयार

April 21, 2026

DrinkingCheersFact : अच्छा तो इसलिए बोलते हैं “चीयर्स”

April 21, 2026

MeraBapAuratonHai : ‘मेरा बाप औरत है’……… खुलासा

April 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Blog

UttarakhandTrek2026 : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

By Narad PostApril 21, 20260

UttarakhandTrek2026 ; ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला :-  उत्तराखंड के रोमांच प्रेमियों और प्रकृति…

FestZenith2026 : फैस्ट जैनिथ 2026 होगा धमाकेदार – देहरादून है तैयार

April 21, 2026

DrinkingCheersFact : अच्छा तो इसलिए बोलते हैं “चीयर्स”

April 21, 2026

MeraBapAuratonHai : ‘मेरा बाप औरत है’……… खुलासा

April 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?