Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Uttarakhandpolitics : हॉर्सक्रैप नहीं, यह उत्तराखंड के साथ किया गया क्रूर मज़ाक : यशपाल आर्य
उत्तराखंड

Uttarakhandpolitics : हॉर्सक्रैप नहीं, यह उत्तराखंड के साथ किया गया क्रूर मज़ाक : यशपाल आर्य

This state will progress not on mule dung but on the hard work, respect and rights of its people and if this is the development that the government sees.
Narad PostBy Narad PostJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Uttarakhandpolitics
Uttarakhandpolitics हॉर्सक्रैप नहीं, यह उत्तराखंड के साथ किया गया क्रूर मज़ाक यशपाल आर्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Uttarakhandpolitics : हॉर्सक्रैप नहीं, यह उत्तराखंड के साथ किया गया क्रूर मज़ाक : –  केदारनाथ धाम में खच्चरों की लीद को लेकर धामी सरकार एक प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में है. उत्तराखंड सरकार का दावा है कि इससे स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिसे लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, हॉर्सक्रैप नहीं, यह उत्तराखंड के साथ किया गया क्रूर मज़ाक है!

आगे यशपाल आर्य ने कहा, उत्तराखंड सरकार ने अब इसे केवल गंदगी नहीं, बल्कि आर्थिक नीति बना दिया है. जब राज्य पलायन, बेरोज़गारी, स्थानीय अधिकार, संसाधनों की लूट, और पहाड़ के भविष्य जैसे गंभीर सवालों से जूझ रहा है तब धामी सरकार को समाधान मिला है खच्चर की लीद में. सरकारी फैसले के अनुसार, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन चलने वाले लगभग 6000 खच्चरों से गिरने वाली करीब 25 टन लीद को इकट्ठा किया जाएगा।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
सरकार का दावा है कि इस लीद से ईको-फ्रेंडली पैलेट बनाए जाएंगे, और सालाना लगभग 5460 टन लीद से करीब 50 लाख रुपये की कमाई होगी।

यशपाल आर्य ने कहा, सरकार कहती है – इससे “स्थानीय लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी.” सवाल यह है कि क्या यही उत्तराखंड का भविष्य है? बड़े प्रोजेक्ट बाहरियों के, स्थानीय लोगों के हिस्से में लीद? जहां एक तरफ -4081 करोड़ का केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट – अडानी समूह को दिया गया. 400 करोड़ का केदारनाथ रिडेवलपमेंट – अहमदाबाद की INI डिजाइन स्टूडियो को, 424 करोड़ का बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट – फिर वही बाहरी कंपनी को और 1500 करोड़ का सिलक्यारा टनल प्रोजेक्ट – बाहरी ठेकेदार, बाहरी मशीनें, बाहरी मुनाफ़ा, वहीं स्थानीय लोगों के हिस्से में आई -खच्चर की लीद।

उन्होंने कहा, यह विकास नहीं है, यह आर्थिक अपमान है. बाहरियों को करोड़ों, पहाड़ को प्रयोगशाला? उत्तराखंड में निर्माण बाहरियों का, मुनाफ़ा बाहरियों का, नीति बाहर से, डिजाइन बाहर से, निर्णय बाहर से, यहाँ तक किगढ़वाल, कुमाऊँ और जौनसार के गाँवों में डाक बाँटने के लिए भी हरियाणा से डाकिए बुलाए गए और फिर सरकार कहती है – “स्थानीय सशक्तिकरण”. अगर इतना सब देने के बाद भी स्थानीय को सिर्फ़ लीद बचे – तो इसे सशक्तिकरण नहीं, राज्य की बेइज़्ज़ती कहते हैं. यह नीति नहीं, सोच की दरिद्रता है उत्तराखंड की समस्या यह नहीं है कि यहाँ संसाधन नहीं हैं। समस्या यह है कि यहाँ स्थानीय लोगों पर भरोसा नहीं है।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

आगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड खच्चरों की लीद से नहीं, हक से चलेगा! उत्तराखंड को लीद नहीं, नीति चाहिए. प्रोजेक्ट नहीं, भागीदारी चाहिए. दया नहीं, अधिकार चाहिए।

यह राज्य खच्चर की लीद से नहीं, अपने लोगों की मेहनत, सम्मान और हक़ से आगे बढ़ेगा और अगर सरकार को यही विकास दिखता है – तो जनता को अब सवाल पूछने होंगे, क्योंकि जब बड़े फैसले बाहर होते हैं और छोटे सपने भी पहाड़ से छीने जाते हैं, तो चुप्पी भी अपराध बन जाती है. उत्तराखंड कोई प्रयोगशाला नहीं है और पहाड़ के लोग किसी के हॉर्सक्रैप पर जिंदा नहीं रहेंगे।

Adani ropeway Dhami government Eco-friendly pellets Horse crap joke Kedarnath horse dung Khacchar liid project khojinarad Local economy insult Local empowerment scam Mountain development fail naradpost naradpostbreakingnews Outsider contracts Silkyara tunnel unemployment crisis Uttarakhand migration uttarakhand politics yashpal arya
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNandaDeviRajJaat : 2027 में निकलेगी नंदा देवी राजजात यात्रा
Next Article IndiraAmmaCanteen : इंदिरा कैंटीन बंद करने पर पूर्व सीएम हरीश रावत नाराज
Narad Post

Related Posts

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

By Narad PostSeptember 19, 20260

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा…

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?