Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandFilmPolicy : फ़िल्मकार फिल्म पॉलिसी से खुश , सरकार को दी बधाई 
उत्तराखंड

UttarakhandFilmPolicy : फ़िल्मकार फिल्म पॉलिसी से खुश , सरकार को दी बधाई 

Film producers and directors will get more encouragement.
Narad PostBy Narad PostJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandFilmPolicy
UttarakhandFilmPolicy फ़िल्मकार फिल्म पॉलिसी से खुश , सरकार को दी बधाई 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandFilmPolicy : फ़िल्मकार फिल्म पॉलिसी से खुश , सरकार को दी बधाई  :-  उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग तथा क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। एसोसिएशन ने कहा है कि राज्य में प्रभावी और आकर्षक फिल्म नीति लागू किए जाने से स्थानीय एवं क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को व्यापक लाभ मिल रहा है।

एसोसियेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना भवन में महानिदेशक सूचना एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने तथा फिल्मों को अनुदान प्रदान किए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

केला खाने के अचूक फायदे
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने कहा कि  राज्य में आकर्षक फिल्म नीति–2024 लागू की गई है। इस नीति में राज्य के स्थानीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं तकनीशियनों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।

सीईओ तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए फिल्मों को राज्य में किए गए व्यय का अधिकतम 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम दो करोड़ रुपये तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म, वेब सीरीज़, टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्री एवं लघु फिल्मों को भी अनुदान दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

डीजी तिवारी ने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय स्तर का फिल्म महोत्सव एवं फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए भारत सरकार के उपक्रम एनएफडीसी (NFDC) से पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद की वेबसाइट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें राज्य के सभी स्थानीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार, तकनीशियन एवं लाइन प्रोड्यूसर आदि का विस्तृत डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन के संरक्षक अनुज जोशी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा क्षेत्रीय सिनेमा के हित में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में फिल्मों को अनुदान देने हेतु गठित समिति की बैठक में स्थानीय फिल्मों को अनुदान राशि प्रदान की गई, जिसके लिए क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े सभी फिल्म निर्माता एवं निर्देशक राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

जोशी ने राज्य में फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे स्थानीय फिल्म निर्माताओं एवं निर्देशकों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई बेहतर फिल्म नीति के परिणामस्वरूप प्रदेश में स्थानीय फिल्म निर्माण गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है।

AnujJoshiFilmMaker BanshidharTiwariCEO DocumentarySubsidyUK FilmAwardCeremonyUttarakhand FilmMakerHappyPolicy FilmPolicy2024Uttarakhand khojinarad LocalFilmShootingUK naradpost naradpostbreakingnews NFDCFilmFestivalUttarakhand NSDCGrant50Percent OttPlatformsSubsidyUttarakhand RegionalCinemaBoost UttarakhandCinemaSubsidy UttarakhandFilmMusicAssociation UttarakhandFilmPolicy WebSeriesGrantUttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article cricketteamselection : क्रिकेट टीम में सिलेक्शन
Next Article KisanAatmhatya : किसान आत्महत्या मामले की हो न्यायिक जांचः- यशपाल आर्य
Narad Post

Related Posts

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

By Narad PostAugust 15, 20260

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित…

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?