pakdauavivah : पकड़ौआ विवाह ! भैंस दिखाने के बहाने बना दिया दूल्हा :- बिहार से एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का अजब गजब मामला सामने आया है. जहां खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक गांव में एक युवक को भैंस दिखाने के बहाने बुलाकर उसकी शादी करा दी गई. युवक ने पुलिस को कार्रवाई के संबंध में तहरीर दी है.पीड़ित युवक की पहचान मन्नयम कुमार के रूप में हुई है. वह कवेला पंचायत के डुमरिया खुर्द गांव का रहने वाला है. उसने पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि 29 जनवरी की दोपहर 2 बजे उसे गांव के ही कमल कुमार राय ने गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव ले गया।
मोबाइल चार्ज के बहाने छीन लिए फोन
मन्नयम कुमार ने शिकायत में बताया है कि आरोपी उसे कई गांवों को घुमाते-घुमाते सिराजपुर पहुंचा दिया. जहां मोबाइल चार्ज कराने के बहाने उसका फोन ले लिया. जब वह घर लौटने की जिद करने लगा तो उसे 5-7 लोगों ने पकड़ लिया और पिस्तौल के दम पर शादी करने का दबाव बनाने लगे.जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ लात-मुक्के से मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया।
यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रात के करीब 11 बजे उसका कुंदन कुमारी नाम की लड़की से जबरदस्ती विवाह करा दिया गया.पीड़ित के मुताबिक जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वो मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया।
वहीं इस बारे में लड़की पक्ष का कहना है कि आरोपी युवक ने जो भी आरोप लगाये हैं वो सभी झूठ हैं. यह विवाह दोनों की आपसी सहमति से हुआ है. इसमें जबरन विवाह कराने का कोई मामला नहीं है. खबर सोशल मीडिया से ली गयी है।
