HusbandMurder : फेसबुकिये आशिक के लिए पति की कराई हत्या :- कभी नीला ड्रम, कभी जहर देकर और कभी हनीमून पर पति की हत्या कराने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झाँसी से सामने आया है, झांसी में तीन बच्चे मां ने 6 माह पुराने फेसबुकिये आशिक के लिए अपने पति की प्रेमी से हत्या करवा दी।
खाली पेट पपीता खाने के फायदे
बताया गया पति की दोनों के प्यार के बीच रोड़ा बन रहा था.पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और प्रेमी को तमंचा भी मुहैया कराया. फिर प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की गोली मारकर हत्या कर दी. 10 दिन पहले हुई इस हत्या के बाद पत्नी रोते बिलखते नजर आई थी, आज जब हत्या का खुलासा हुआ तो सभी दंग रह गये।
झांसी में एक फरवरी को ट्रेन वेंडर पति जगभान कुशवाहा की हत्या का मामला एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स से जुड़ा निकला है. मृतक जगभान चेन्नई में ट्रेन वेंडर था और वह तीन -चार महीने में अपने परिवार के पास ललितपुर के तालबेहट आता था।
इस बार भी वह आया और कुछ दिन रुकने के बाद वापस चेन्नई जाने के लिए झांसी से ट्रेन पकड़ने के लिए आया था. स्टेशन के नजदीक एक रिश्तेदार से मिलकर लौटा. सुबह स्टेशन के पास ही उसकी लाश मिली थी।
फेसबुक के जरिये पनपा प्यार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक जगभान की पत्नी किरन (40) के फेसबुक के जरिये मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी शिवकुमार लोधी(35) से प्रेम संबंध हो गये थे. प्रेमी शिवकुमार अक्सर गांव जाकर पत्नी से मिलता था. महज छह माह में ही दोनों में इतने ज्यादा संबंध हो गये थे कि प्रेमी ने अपने हाथ पर प्रेमिका के नाम का टैटू तक बनवा लिया था।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
लेकिन रास्ते का रोड़ा पति जगभान दोनों को खटकने लगा था.इसके बाद दोनों ने मिलकर जगभान को रास्ते से हटाने की खतरनाक साजिश रची और किरन ने शिवकुमार को तमंचा मुहैया कराया. इसके लिए एक फरवरी का दिन तय हुआ, जब जगभान चेन्नई जाने के लिए झांसी पहुंचा तो प्रेमी उसे मिल गया और दोनों ने शराब पी।
मृतक की पत्नी, प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार
इसके बाद प्रेमी व उसके दोस्त ने जगभान की गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस ने प्रेमी शिवकुमार व उसके दोस्त धर्मेंद्र के साथ ही आरोपी पत्नी किरन को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से तमंचा, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद हुआ है. बता दें कि किरन के दो बेटे और एक बेटी सहित तीन बच्चे हैं।
