Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

February 25, 2026

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

February 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » LabOnWheels : पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेगा लैब ऑन व्हील्स को बढ़ावा
देहरादून

LabOnWheels : पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेगा लैब ऑन व्हील्स को बढ़ावा

Promote science dialogues, podcasts, science magazines and organized mentorship programs in schools.
Narad PostBy Narad PostFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
LabOnWheels
LabOnWheels : पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेगा लैब ऑन व्हील्स को बढ़ावा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

LabOnWheels : पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेगा लैब ऑन व्हील्स को बढ़ावा :-  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ( यूकॉस्ट) की सामान्य महासभा (General Body) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार से जुड़े देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों एवं प्रमुख उद्यमियों ने भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।

केला खाने के अचूक फायदे
बैठक में उत्तराखंड में विज्ञान एवं तकनीक आधारित इकोसिस्टम और वैज्ञानिक टेंपरामेंट विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। यूकॉस्ट के महानिदेशक श्री दुर्गेश पंत द्वारा परिषद की उपलब्धियों, संचालित कार्यक्रमों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

बैठक में अवगत कराया गया कि 88.8 मेगाहर्ट्ज़ पर विज्ञान वाणी, विज्ञान दृश्यम एवं विज्ञान धारा जैसे कार्यक्रमों का  संचालन किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड में विज्ञान के लोक व्यापीकरण को नई गति मिली है। इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बताया गया।

बैठक में अल्मोड़ा जनपद के मानसखंड में स्थापित मानसखंड साइंस सेंटर, चंपावत विज्ञान केंद्र तथा प्रत्येक जनपद में नवाचार केंद्रों की स्थापना पर विचार-विमर्श किया गया।मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मेंटरशिप कार्यक्रमों के माध्यम से विज्ञान एवं तकनीक का अधिकतम प्रसार किया जाए तथा STEM विषयों में विद्यार्थियों एवं युवाओं की रुचि विकसित की जाए।

विद्यालयों में विज्ञान संवाद, पॉडकास्ट, साइंस पत्रिका तथा संगठित मेंटरशिप कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के साथ वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा प्रभावी मेंटरशिप हेतु SOP तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के 13 जनपदों में संचालित लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इसे विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में अपग्रेड एवं विस्तारित किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड को एक आदर्श वैज्ञानिक इकोसिस्टम मॉडल के रूप में विकसित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में सचिव नितेश झा,  रंजीत सिन्हा व  रविनाथ रमन, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP) के निदेशक हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रमुख उद्यमी डॉ. लडवाल, एनएमसी सदस्य डॉ. डी. के. गुप्ता, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान सहित देशभर से विज्ञान एवं तकनीक क्षेत्र के अनेक विशेषज्ञ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Anand Bardhan Champawat Science Center DK Gupta NMC Dr Ladwal Durgesh Pant Presentation GB Pant University Manmohan Singh Chauhan IIP Harendra Singh Bisht IIT Roorkee KK Pant Innovation Centers Uttarakhand khojinarad Lab on Wheels Lab on Wheels Expansion Mansakhand Science Center Mountainous Areas Labs naradpost naradpostbreakingnews Nitesh Jha Ranjeet Sinha Ravinath Raman School Science Dialogue Science Dhara Science Dristyam Science Magazine Uttarakhand Science Podcast Uttarakhand Science Technology Uttarakhand Science Temperament Uttarakhand Science Vani 88.8 MHz Scientific Ecosystem Uttarakhand STEM Mentorship Uttarakhand UKOST Meeting
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSOP : सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
Next Article UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन
Narad Post

Related Posts

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

February 25, 2026

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

February 25, 2026

UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

February 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

By Narad PostFebruary 25, 20260

SupremeCourt :  हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश :-  उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा…

LandMafiaBuilders : डीएम ने पकड़ा लैंड फ्राड – बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

February 25, 2026

UttarakhandNews : पढ़िए अब कहाँ जायेंगे मंत्री और विधायक ? 

February 25, 2026

UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

February 25, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?