Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RelationshipTips : ऐसी लडकियां होती हैं ‘पतिव्रता’

October 12, 2026

ShardiyaNavratri : नवरात्रि में जौ बोने की क्या है वजह ?

October 12, 2026

WorldNews : मौत की सजा का होगा सीधा प्रसारण !

October 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandWeather : बदलने लगा है उत्तराखंड में मौसम
देहरादून

UttarakhandWeather : बदलने लगा है उत्तराखंड में मौसम

Assess damage caused by hailstorm quickly: Kaushik
Narad PostBy Narad PostOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandWeather
UttarakhandWeather : बदलने लगा है उत्तराखंड में मौसम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandWeather : बदलने लगा है उत्तराखंड में मौसम :-  पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम की ठंड शुरू हो गई है। अक्तूबर की शुरुआत से बदले मौसम का सिलसिला फिलहाल कुछ और दिन जारी रहेगा। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश और तूफान से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।

केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 अक्तूबर को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब चार दिन बाद देहरादून का तापमान सामान्य हो पाया है।

बीते दिनों लगातार बारिश और तूफान के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके उलट पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और हल्का कोहरा छाने व हवाओं के चलने से दिन के तापमान में सामान्य से नीचे रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द करें आकलन: काैशिक

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने नौ अक्तूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर फसलों, जन-धन और परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा है।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को नुकसान का वास्तविक आकलन कर पात्र प्रभावितों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा और आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण करने को कहा गया है। फसलों, पशुधन, आवासीय भवनों और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।

सचिव विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें नौ अक्तूबर की बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का विवरण संकलित कर प्रभावितों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

DehradunWeather IMD khojinarad naradpost UttarakhandNews uttarakhandweather weatherupdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHaridwarKumbh2027 : महाकुम्भ पर मजदूरों का महासंकट मंडराया !
Next Article WorldNews : मौत की सजा का होगा सीधा प्रसारण !
Narad Post

Related Posts

RelationshipTips : ऐसी लडकियां होती हैं ‘पतिव्रता’

October 12, 2026

ShardiyaNavratri : नवरात्रि में जौ बोने की क्या है वजह ?

October 12, 2026

WorldNews : मौत की सजा का होगा सीधा प्रसारण !

October 12, 2026

HaridwarKumbh2027 : महाकुम्भ पर मजदूरों का महासंकट मंडराया !

October 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Blog

RelationshipTips : ऐसी लडकियां होती हैं ‘पतिव्रता’

By Narad PostOctober 12, 20260

RelationshipTips : ऐसी लडकियां होती हैं ‘पतिव्रता’ :-  क्या जन्म तारीख से किसी महिला के…

ShardiyaNavratri : नवरात्रि में जौ बोने की क्या है वजह ?

October 12, 2026

WorldNews : मौत की सजा का होगा सीधा प्रसारण !

October 12, 2026

UttarakhandWeather : बदलने लगा है उत्तराखंड में मौसम

October 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?