Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

March 3, 2026

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां
हरिद्वार

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां

Like previous years, arrangements for registration of Chardham pilgrims will be made at Rishikul Ground in Haridwar.
ckitadminBy ckitadminMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
CharDhamYatra
CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां :-  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या और संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में पुलिस, परिवहन, पर्यटन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने होल्डिंग एरिया चिह्नित करने, भीड़ प्रबंधन की ठोस योजना बनाने और सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
हरिद्वार स्थित ऋषिकुल ग्राउंड में पूर्व वर्षों की भांति चारधाम यात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। यहां जर्मन हैंगर युक्त टेंट लगाकर अस्थायी पंजीकरण केंद्र स्थापित होगा, जिसमें 20 काउंटर संचालित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि पंजीकरण काउंटर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित किए जाएं। केंद्र में पंखे, बिजली, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत की जाएंगी।

यात्रियों को ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड जारी करने तथा वाहनों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को ऋषिकुल मैदान में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ अधिक होने या वीकेंड के दौरान अतिरिक्त दबाव की स्थिति में यात्रियों के ठहराव के लिए धर्मशालाओं और आश्रमों का चिह्नीकरण भी किया जाएगा। साथ ही हरिद्वार के दर्शनीय स्थलों के साइनेंज तैयार कर आश्रमों, अखाड़ों, होटलों और यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

चारधाम यात्रा के दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए बसों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।इसके अतिरिक्त सभी होटल और रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर के स्थान पर गैस पाइपलाइन से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जाए।

BadrinathBuses ChardhamPreparations ChardhamYatra CrowdManagement DeviBhumiYatra DMMeeting GreenCard HaridwarRegistration HelpDesk HoldingArea KedarnathBuses khojinarad MayurDixit naradpost naradpostbreakingnews RishikulGround TripCard YatraSafety
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandStudentsIran : ईरान में फंसे उत्तराखंड  के 30 छात्र, और पति पत्नी
Next Article UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 
ckitadmin

Related Posts

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

March 3, 2026

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026

UttarakhandStudentsIran : ईरान में फंसे उत्तराखंड  के 30 छात्र, और पति पत्नी

March 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Editor Pick

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी

By ckitadminMarch 3, 20260

PakistanRawalpindi : 22 साल की हसीना से बुजुर्ग हकीम ने रचाई शादी :-  Pakistan के…

WorldEnvironmentDay : देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार का संदेश

March 3, 2026

UttarakhandElectionReview : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में आयी तेजी 

March 3, 2026

CharDhamYatra : देवभूमि में तेज हुई चारधाम यात्रा की तैयारियां

March 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?