Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

March 13, 2026

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
मुंबई

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

On the 14th day of its release, i.e. the second Thursday, the film saw a slight drop in its collection.
Narad PostBy Narad PostMarch 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
TheKeralaStory2
TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

TheKeralaStory2 : ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे :-  विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ इन दिनों सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. हालांकि, अगर इसकी तुलना पिछली फिल्म से करें जिसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, तो यह वैसी सुनामी तो नहीं ला पाई, लेकिन अपने बजट और तगड़ी कहानी के दम पर इसने मेकर्स की चांदी जरूर कर दी है. फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का रुझान कम नहीं हुआ है।

14वें दिन की कमाई

रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर देखी गई, जो कि वर्किंग डे होने के नाते स्वाभाविक है. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 14वें दिन करीब 1.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 39.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 45 करोड़ के पार जा चुका है।

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ की शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे हफ्ते के वीकडेज में भी इसने अपनी पकड़ बनाए रखी और लगातार करोड़ों में कमाई की, जो किसी भी छोटे बजट की फिल्म के लिए एक बड़ी जीत मानी जाती है।

‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ा

इस फिल्म की सबसे बड़ी कामयाबी इसकी कमाई की रकम नहीं, बल्कि इसका ROI है. मात्र 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक लगभग 40 करोड़ की कमाई कर ली है. इसका मतलब है कि फिल्म ने अपनी लागत वसूलने के बाद करीब 37% का शुद्ध मुनाफा कमा लिया है।

हैरानी की बात यह है कि मुनाफे के मामले में इसने इस साल की बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘बॉर्डर 2’ जैसी भारी-भरकम बजट (275 करोड़) वाली फिल्म का प्रॉफिट मार्जिन करीब 31.72% रहा था, जबकि ‘द केरल स्टोरी 2’ उससे आगे निकल गई है. इसी के साथ यह साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

बता दें कि ‘केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ तीन ऐसी लड़कियों की कहानी है जो प्यार और आजादी की तलाश में अपने घर और समाज की बंदिशें तोड़ देती हैं. लेकिन उनका यह सफर उन्हें एक ऐसी अंधेरी गली में ले जाता है जहां धोखा, कंट्रोल और साजिशों का जाल बिछा है. कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है।

1.32Crore 2026TopProfitFilm 28CrBudget 37PercentProfit Border2Beaten BoxOfficeSuccess Day14Earning FirstWeek22.9Cr Gross45Cr KeralaStory2Collection khojinarad naradpost naradpostbreakingnews ROISuccess TheKeralaStory2 TotalNet39.96Cr UlkaGuptaAditiBhatiya VipulAmritlalShah
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleWeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट
Next Article ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया
Narad Post

Related Posts

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026

LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग

March 13, 2026

RBIFraudCompensation : बड़ा फैसला! अब ठगी हुई तो मिलेगा मुआवजा

March 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया

By Narad PostMarch 13, 20260

ChaitraNavratri2026 : नवरात्रि पर पंचक का साया :-  चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी,…

TheKeralaStory2 ; ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

March 13, 2026

WeatherAlert2026 : मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में अलर्ट

March 13, 2026

LPGCylinderBookingRule : 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई गैस बुकिंग

March 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?