UttarPradeshNews : 25 बीवियां बनाकर दूल्हा फरार – फर्जी आईएएस कांड :- आज के समय में अभी कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी विवाह की उम्र निकल गई है, लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो एक -दो नहीं, बल्कि 25 शादियां कर चुका है। वह ऐसी ट्रिक अपनाता था कि हर लड़की उसके साल में फंस जाती और शादी के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन जब उसका सच का पता चलता तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक जाती।
कौन है 25 शादियां करने वाला यूपी का ये शख्स?
दरअसल, इस शातिर शख्स का नाम प्रीतम कुमार निषाद है जो यूपी में इटावा का रहने वाला है। वह खुद को IAS अधिकारी बताकर लड़कियों को प्रपोज करता और उनको शादी के लिए तैयार कर लेता था। इसके बाद आरोपी इन लड़कियों के अश्लील फोटोज और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल के नाम पर उनको ब्लैकमेल करता था। इतना ही नहीं उनको बेंच देता था।
11 मार्च 2026 को गोरखपुर में की आखिरी शादी
बता दें कि 11 मार्च 2026 को गोरखपुर के नंदा नगर इलाके के एक मैरिज हॉल में प्रीतम ने धूमधाम शादी की थी। लड़की के परिवार वाले बेहद खुश थे कि उनका होने वाला दमाद आईएएएस अपसर है।
लेकिन दुल्हन विदा होकर भी चली गई। लेकिन जब लड़की को पता चला कि आरोपी को IAS नहीं है। तो वह रोत-रोते अपने घर पहुंची और धोखेबाज की सारी कहानी बताई। पीड़िता ने पिता को बताया कि वह फर्जी आईएएस बनकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ गोरखपुर कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई।
लडकी के घरवालों ने कर दी बडी़ गलती
लड़की के घरवालों ने बताया कि उन्होंने समाज के एक वैवाहिक व्हाट्सएप ग्रुप पर निषाद का बायोडाटा देखा था, जिसमें वह IAS अधिकारी के रूप में दिखाया गया था।
जब हमने उससे संपर्क किया तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। हमने भी सोचा कि लड़की के परिवार को आईएएस दूल्हा मिल रहा था तो देरी क्यों करें। आनन फानन में बिना जांच पड़ताल किए लड़की की शादी तय कर दी।
आरोपी दूल्हे की प्रोफाइल चौंकाने वाली
बता दें कि आरोपी ने अपनी प्रोफाइल में अपना नाम प्रीतम कुमार निषाद लिखा है। जिसमें उसकी उम्र 32 साल लिखी है। साथ ही लिखा है कि वह मनिकपुर में एसडीएम पद पर तैनात है। प्रोफाइल पर यह भी लिखा है कि हमें दहेज नहीं चाहिए बस एक सिंपल घरेलू लड़की चाहिए।
बस इसी चाल में उसने कई लड़कियों को फंसाया और शादी के बाद उनसे पैसे लूट लेता था। लेकिन गोरखपुर की लड़की ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार बताया जाता है।
