Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TulsidasHanumanChalisa : पुराने ग्रंथों में मिलते हैं अकबर और तुलसीदास की मुलाकात के सबूत

August 22, 2026

AntiRabiesImmunoglobulin : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन हुआ महंगा: जानिए NPPA ने कितनी बढ़ाईं कीमतें

August 22, 2026

TenantRightsIndia : किराएदार ही है फ्लैट का असली बॉस! जानिए कानून के अनुसार अपने अधिकार

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MukhyamantriUdyamshalaChaupal : 13 जनपदों में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल” लगा रही सरकार
देहरादून

MukhyamantriUdyamshalaChaupal : 13 जनपदों में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल” लगा रही सरकार

Addressing the inaugural session, he said that today our villages are not merely becoming partners in the state's development.
Narad PostBy Narad PostAugust 22, 2026Updated:August 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MukhyamantriUdyamshalaChaupal
MukhyamantriUdyamshalaChaupal : 13 जनपदों में "मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल" लगा रही सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MukhyamantriUdyamshalaChaupal ; 13 जनपदों में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल” लगा रही सरकार :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने”मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है।

साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है। उन्होंने देहरादून में आईटी पार्क के निकट तेरागाँव में प्रदेश के समस्त जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणन के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारे गांव प्रदेश के विकास में सहभागी ही नहीं बन रहे हैं, बल्कि अपने सामर्थ्य और परिश्रम के बल पर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रदेश के उत्साही युवाओं, साहसी मातृशक्ति में कुछ कर गुजरने की इच्छा और हुनर है, इसी तरह प्रदेश के स्थानीय उत्पादों में देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचने की पूरी क्षमता है।

जरूरत केवल इस बात कि है कि हुनर को सही दिशा मिले। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार ने “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” को आगे बढ़ाने का काम किया है। योजना के जरिए सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। साथ ही किसानों और महिलाओं की आर्थिक स्थित मजबूत हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां एक ओर प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 5 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा चुका है। वहीं, 3 लाख से अधिक बहनें लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति पहाड़ी मसालों से लेकर मंडुवा, झंगोरा, दाल, शहद, अचार, जैम, हस्तशिल्प, ऊनी उत्पादों और स्थानीय कला तक को व्यवसाय का रूप दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के उत्पादों को देश के बड़े शहरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी दिशा में काम करते हुए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ नामक अंब्रेला ब्रांड तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत जैसे मंत्र दिए हैं। प्रदेश सरकार इसे धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत है।

सरकार चाहती है कि जब कोई व्यक्ति उत्तराखण्ड का उत्पाद खरीदे, तो उसे उस उत्पाद में पहाड़ की मेहनत, संस्कृति, परंपरा और मिट्टी की खुशबू भी महसूस हो। आज प्रदेश में ग्रामीण हाट, विपणन केंद्र, कलेक्शन सेंटर और एग्री सर्विस सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसान और उद्यमी को अपने उत्पाद के लिए बेहतर बाजार और बेहतर मूल्य मिल सके।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता का एक बड़ा उद्देश्य पलायन को रोकना भी है।क्योंकि गांव मजबूत होगा तो उत्तराखण्ड मजबूत होगा। इस दिशा में कार्य करते हुए सरकार “ग्रामोत्थान परियोजना” (रीप) के माध्यम से भी गांव के अति-निर्धन परिवारों को आजीविका से जोड़कर गांवों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 13 जनपदों में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल” आयोजित की जा रही हैं। इन चौपालों का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोग जान सकें और उनका फायदा उठा सकें। इसी उद्देश्य से प्रचार वैन को भी गांव-गांव तक भेजा जा रहा है, ताकि योजना की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी और महिला उद्यमियों को भी सम्मानित किया। साथ ही उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तैयार की गई पुस्तक, वार्षिक रिपोर्ट का भी विमोचन किया। उन्होंने एकीकृत कृषि कलस्टर आधारभूत प्रशिक्षण एवं मॉड्यूल और शिशु एवं लघु बाल आहार मॉड्यूल के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन मॉडयूल का भी लोकार्पण किया।

AnemiaPreventionModule CMYojanaUttarakhand GramotthanYojanaREAP HouseOfHimalayasBrand khojinarad LakhpatiDidisUttarakhand MukhyamantriUdyamshalaChaupal MukhyamantriUdyamshalaYojana2026 naradpost naradpostbreakingnews PahariProductsMarketing PushkarSinghDhamiEvents StateLevelMarketingCenterDehradun TeragaonITParkDehradun UttarakhandRuralDevelopment UttarakhandSelfHelpGroups VocalForLocalUttarakhand WomenEmpowermentUttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandRuralDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं – मुख्यमंत्री
Next Article TenantRightsIndia : किराएदार ही है फ्लैट का असली बॉस! जानिए कानून के अनुसार अपने अधिकार
Narad Post

Related Posts

TulsidasHanumanChalisa : पुराने ग्रंथों में मिलते हैं अकबर और तुलसीदास की मुलाकात के सबूत

August 22, 2026

AntiRabiesImmunoglobulin : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन हुआ महंगा: जानिए NPPA ने कितनी बढ़ाईं कीमतें

August 22, 2026

TenantRightsIndia : किराएदार ही है फ्लैट का असली बॉस! जानिए कानून के अनुसार अपने अधिकार

August 22, 2026

UttarakhandRuralDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं – मुख्यमंत्री

August 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

TulsidasHanumanChalisa : पुराने ग्रंथों में मिलते हैं अकबर और तुलसीदास की मुलाकात के सबूत

By Narad PostAugust 22, 20260

TulsidasHanumanChalisa : पुराने ग्रंथों में मिलते हैं अकबर और तुलसीदास की मुलाकात के सबूत :- …

AntiRabiesImmunoglobulin : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन हुआ महंगा: जानिए NPPA ने कितनी बढ़ाईं कीमतें

August 22, 2026

TenantRightsIndia : किराएदार ही है फ्लैट का असली बॉस! जानिए कानून के अनुसार अपने अधिकार

August 22, 2026

MukhyamantriUdyamshalaChaupal : 13 जनपदों में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल” लगा रही सरकार

August 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?