Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ?

August 21, 2026

ChamoliLapthalFossils : चमोली में मिले शालिग्राम पत्थरों का विशाल भंडार

August 21, 2026

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता और गंभीरता जरूरी: समीक्षा बैठक में बोले डीएम अंशुल सिंह

August 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !
देश

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा !

What could be the symptoms of the 'Cicada' variant?
Narad PostBy Narad PostMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
COVIDVariant
COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट 'सिकाडा' से खतरा !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा ! :-  अमेरिका समेत दुनिया के 22 देशों में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट के फैलने का पता चला है। वैज्ञानिकों को पता चला है कि Covid-19 के इस नये वेरिएंट में म्यूटेशन की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा देखी जा रही है। इसने दुनिया भर के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सर्विलांस रिपोर्ट के मुताबिक इस वेरिएंट का नाम BA.3.2 है और अब अमेरिका के आधे हिस्सों और कम से कम 22 अन्य देशों में इसे पाया गया है।

रिसर्चर्स ने इस वेरिएंट को अनौपचारिक रूप से ‘Cicada’ नाम दिया है। यह उस कीड़े का नाम है जो जमीन के नीचे लंबे समय तक रहने के बाद बाहर निकलता है। वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर कोविड पर करीब करीब नियंत्रण पा लिया है लेकिन एक बार फिर से ये वायरस नये रूप में लौट आया है। यह वेरिएंट सबसे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। लेकिन उसके बाद यह लंबे समय तक गायब रहा। अब अचानक 2026 की शुरुआत में इसके मामले फिर से बढ़ने लगे हैं इसलिए विशेषज्ञों ने इसे ‘सिकाडा’ नाम दिया है।

सिकाडा वेरिएंट में लगभग 70 से 75 म्यूटेशन हैं जो पिछले वेरिएंट्स जैसे JN.1 की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा हैं।इनमें से कई बदलाव स्पाइक प्रोटीन में होते हैं। यह वायरस का वह हिस्सा है जो उसे इंसानी कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है और यह वैक्सीनेशन या पिछले संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज का मुख्य निशाना होता है।यानि इतने ज्यादा म्यूटेशन होने की वजह से यह वैक्सीन या पिछली संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज को चकमा देने में ज्यादा सक्षम हो सकता है।

अच्छी बात यह है कि अब तक के डेटा के मुताबिक यह पिछले वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा नहीं कर रहा है। अस्पताल में भर्ती होने की दर में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं देखी गई है।

वैज्ञानिकों को अभी तक के रिसर्च से पता चला है कि BA.3.2 में ‘इम्यून एस्केप’ यानि प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता बढ़ गई है। इसका मतलब है कि मौजूदा Covid-19 वैक्सीन या पिछले संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज वायरस को बेअसर करने में कम प्रभावी साबित होती हैं। लेकिन इसके बाद भी ये शरीर पर ज्यादा असर नहीं डाल पा रहा है।वैज्ञानिकों ने कहा है कि पूरी तरह से इस वायरस को समझने के लिए दुनिया के अलग अलग हिस्सों में इसके असर संबंधित डेटा का अभी विश्लेषण करना बाकी है।

‘सिकाडा’ वेरिएंट के लक्षण क्या हो सकते हैं?

इसके लक्षण कोविड के दूसरे लहर के बाद आए ओमिक्रॉन वेरिएंट की तरह ही देखने को मिले हैं। जैसे- गले में तेज खराश इसका सबसे प्रमुख लक्षण है। हल्का बुखार आना और तेज ठंड लगना, सूखी खांसी और थकान, नाक बहना या बंद होना। इसके अलावा एक नया लक्षण भी पता चला है।

कुछ मामलों में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे मतली या दस्त भी देखे गए हैं। US Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के मुताबिक यह पैटर्न इस बात का संकेत हो सकता है कि नियमित जीनोमिक निगरानी में पकड़े जाने से पहले यह वेरिएंट कम स्तर पर ही फैल रहा था।

BA.3.2 Cicada Cicada2026 CicadaCOVID Cicadasurge COVID22countries COVIDmutations COVIDomicron COVIDsymptoms COVIDvariant immuneescape khojinarad naradpost naradpostbreakingnews newCOVID sorethroat SouthAfricaCOVID USCOVIDvariant
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleTaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू
Next Article Dhurandhar2 : आईपीएल ने रोकी ‘धुरंधर 2’ की आंधी
Narad Post

Related Posts

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ?

August 21, 2026

ChamoliLapthalFossils : चमोली में मिले शालिग्राम पत्थरों का विशाल भंडार

August 21, 2026

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता और गंभीरता जरूरी: समीक्षा बैठक में बोले डीएम अंशुल सिंह

August 21, 2026

NeckCrackingDangers : सावधान – गर्दन चटकने की आवाज हल्के में न लें !

August 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Blog

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ?

By Narad PostAugust 21, 20260

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ? :-  शिवजी कृपा प्राप्त करने…

ChamoliLapthalFossils : चमोली में मिले शालिग्राम पत्थरों का विशाल भंडार

August 21, 2026

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता और गंभीरता जरूरी: समीक्षा बैठक में बोले डीएम अंशुल सिंह

August 21, 2026

NeckCrackingDangers : सावधान – गर्दन चटकने की आवाज हल्के में न लें !

August 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?