Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » GwaliorExamBribes : ‘साली से शादी करा दूंगा , बस…एक बार
NARAD POST BREAKING NEWS

GwaliorExamBribes : ‘साली से शादी करा दूंगा , बस…एक बार

Along with a bribe, he also offered the lure of personal connections.
Narad PostBy Narad PostApril 13, 2026Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
GwaliorExamBribes
GwaliorExamBribes : ‘साली से शादी करा दूंगा , बस…एक बार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

GwaliorExamBribes : ‘साली से शादी करा दूंगा , बस…एक बार :-   ग्वालियर में इन दिनों बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है, लेकिन कॉपियां जांचने वाले शिक्षक इस समय पशोपेश में हैं. उनके सामने उत्तर पुस्तिकाओं में जवाबों की जगह जो कुछ निकलकर आ रहा है, वह हैरान करने वाला भी है और मजेदार भी. दरअसल, मध्य प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के छात्र-छात्राओं ने पास होने के लिए कॉपियों के अंदर ‘इमोशनल कार्ड’ से लेकर रिश्वत के लालच तक, हर पैंतरा आजमा लिया है।

मूल्यांकन केंद्र पर जब शिक्षकों ने कॉपियां खोलीं, तो उनमें से 500 के नोट, लव लेटर और यहां तक कि शादी के अनोखे प्रस्ताव भी मिले. किसी ने अपनी मजबूरी का रोना रोया है, तो किसी ने अपनी साली से टीचर की शादी करवाने का ही वादा कर दिया है।

पास करानें के लिए पर्चियों में अनोखी रिश्वत

मूल्यांकन केंद्र पर तैनात शिक्षकों की मानें तो इस बार करीब 100 से अधिक कॉपियों में ऐसी गुहारें मिली हैं जिनका पढ़ाई से दूर-दराज तक कोई नाता नहीं है. एक छात्र ने तो सारी हदें पार करते हुए अपनी कॉपी में लिखा कि अगर सर आप उसे पास कर देते हैं, तो वह अपनी साली से उनकी शादी करवा देगा।

वहीं कई कॉपियों में 500 रुपये के नोट चिपके हुए पाए गए. इतना ही नहीं, कुछ स्मार्ट छात्रों ने तो कॉपी के अंदर अपना मोबाइल नंबर लिख दिया और शिक्षक से अनुरोध किया कि वे उन्हें फोन करें ताकि वे ऑनलाइन पेमेंट (UPI) के जरिए सीधे रिश्वत भेज सकें. ताज्जुब की बात ये है कि इस तरह के संदेश लिखने वालों में छात्राओं की संख्या अच्छी-खासी रही है।

बीमारी से लेकर ब्रेकअप तक के बहाने

कॉपियों में सिर्फ पैसों का लालच ही नहीं था, बल्कि भावनाओं का ऐसा समंदर उमड़ा कि टीचर्स भी दंग रह गए. एक छात्रा ने अपनी कॉपी में लिखा कि अगर वह इस साल फेल हो गई, तो उसकी शादी टूट जाएगी. एक दूसरे छात्र ने अपनी प्रेम कहानी का दुखड़ा सुनाते हुए लिखा कि गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया है, जिसके सदमे में वह साल भर पढ़ाई नहीं कर पाया।

वहीं, कुछ शादीशुदा छात्राओं ने गुहार लगाई कि अगर वे फेल हुईं, तो उनके पति उन्हें प्रताड़ित करेंगे. लगभग 23 कॉपियां ऐसी थीं जिनमें छात्रों ने अपने माता-पिता को कैंसर या किसी अन्य गंभीर बीमारी होने का दावा किया और लिखा कि वे अस्पताल के चक्कर काटते रहे, इसलिए परीक्षा की तैयारी नहीं कर सके।

रिश्वत के साथ रिश्तों का भी दिया लालच

ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित मूल्यांकन केंद्र के प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह आजाद ने पुष्टि की है कि छात्रों के इन अजीबोगरीब मैसेज से मूल्यांकन प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा है. शिक्षकों ने इन इमोशनल अपीलों को पूरी तरह नजरअंदाज किया और केवल उत्तरों के आधार पर ही नंबर दिए हैं।

असल में, बोर्ड की ओर से लागू की गई QR कोड प्रणाली ने छात्रों की सारी चालबाजियों पर पानी फेर दिया है. इस सिस्टम की वजह से छात्रों को ये पता ही नहीं चल पाता कि उनकी कॉपी किस शहर या किस केंद्र पर जांची जा रही है।

500RupeeNotes BreakupExcuses EmotionalAppeals ExamEvaluationDrama GwaliorExamBribes khojinarad LoveLettersExam MadhyaPradeshBoard MarriedStudentPlea MPCopyCheating naradpost naradpostbreakingnews ParentCancerLie QRCodeSystem SisterInLawMarriage StudentEmotionalCards TeacherConfusion UPIPaymentOffer
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDelhiDehradunExpressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भरना होगा भारी जुर्माना !
Next Article NewLabourCode : अब सिर्फ एक साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी
Narad Post

Related Posts

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

By Narad PostJuly 2, 20260

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के…

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?