Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IndiaHeatwave2026 : क्या है ‘सुपर अल-नीनो’ और क्यों है खतरनाक?
विदेश

IndiaHeatwave2026 : क्या है ‘सुपर अल-नीनो’ और क्यों है खतरनाक?

Warning of a Double Blow to India.
Narad PostBy Narad PostApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IndiaHeatwave2026
IndiaHeatwave2026 : क्या है ‘सुपर अल-नीनो’ और क्यों है खतरनाक?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IndiaHeatwave2026 : क्या है ‘सुपर अल-नीनो’ और क्यों है खतरनाक? :-  दुनिया के नक्शे पर भारत का हिस्सा इन दिनों आग के गोले की तरह धधक रहा है. मौसम के ‘हीट मैप’ में भारत का लाल होना महज एक ग्राफिक्स नहीं, बल्कि उस खौफनाक हकीकत का संकेत है जिसने वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है. दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में से 95 अकेले भारत में हैं.उत्तर-पूर्वी भारत में अप्रैल के महीने में ही पारा 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि साल 2026 एक ‘सुपर अल-नीनो’ का गवाह बनने वाला है, जो इस सदी की सबसे भीषण तबाही ला सकता है।

अल-नीनो एक ऐसी जलवायु घटना है जिसमें प्रशांत महासागर की सतह का पानी सामान्य से कहीं ज्यादा गर्म हो जाता है. लेकिन 2026 में आने वाले अल-नीनो को वैज्ञानिक ‘सुपर’ या ‘गॉडजिला’ अल-नीनो कह रहे हैं क्योंकि समुद्र के तापमान में वैसी बढ़ोतरी देखी जा रही है जो इस सदी में पहले कभी नहीं हुई. ब्रिटेन के मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव इतनी तेजी से हो रहा है कि यह पूरी पृथ्वी के तापमान को रिकॉर्ड स्तर पर ले जाएगा।

भारत पर दोहरी मार की चेतावनी

अल-नीनो का सबसे सीधा और घातक असर भारत के मानसून पर पड़ता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक:

कमजोर मानसून: अल-नीनो की वजह से दक्षिण एशिया, खासकर भारत में मानसून की बारिश अनियमित हो जाती है, जिससे सूखे जैसे हालात पैदा होते हैं।

गर्मी का टॉर्चर: अल-नीनो और मानव-निर्मित जलवायु परिवर्तन मिलकर देश के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में लू (Heatwave) के प्रकोप को कई गुना बढ़ा देंगे।

असर: खेती-किसानी पर इसका बुरा असर पड़ेगा, जिससे आने वाले समय में खाद्य संकट और महंगाई बढ़ने का खतरा है।

मई से जुलाई के बीच शुरू होगा असली खेल

विश्व मौसम संगठन ने अप्रैल 2026 में जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि मई से जुलाई के बीच अल-नीनो पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा. हालांकि अभी समुद्र की सतह का तापमान औसत दिख रहा है, लेकिन समुद्र के अंदरूनी हिस्से का पानी पहले ही बहुत गर्म हो चुका है. यह इस बात का सबूत है कि आने वाले महीने केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और अफ्रीका के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे।

दुनिया भर में मौसम का ‘डिजास्टर’ मोड

सुपर अल-नीनो की वजह से केवल गर्मी ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि दुनिया भर में मौसम का संतुलन बिगड़ जाएगा. जहाँ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण एशिया सूखे की मार झेलेंगे, वहीं दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों और पूर्वी अफ्रीका में भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ आने की संभावना है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में आने वाले तूफानों की संख्या भी बढ़ सकती है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाली आबादी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

ClimateChangeIndia ElNinoEffects ElNinoIndia ExtremeHeatIndia GlobalWarmingIndia HeatwaveAlert HeatwaveIndia IMDForecast2026 IndiaHeatwave2026 IndiaWeather2026 khojinarad Monsoon2026 MonsoonFailure naradpost naradpostbreakingnews SuperElNino superElNino2026 WeakMonsoon
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleTemperatureRecords : तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, अब बदलेगा मौसम का मिजाज
Next Article kalawa : कलावा क्यों बांधा जाता है ? जानिए धार्मिक कारण
Narad Post

Related Posts

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

By Narad PostJuly 9, 20260

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय…

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?