Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandWeatherAlert : बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम के लिए एडवाइजरी जारी
उत्तराखंड

UttarakhandWeatherAlert : बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम के लिए एडवाइजरी जारी

Warning of strong winds and lightning.
Narad PostBy Narad PostMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandWeatherAlert
UttarakhandWeatherAlert : बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम के लिए एडवाइजरी जारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandWeatherAlert : बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम के लिए एडवाइजरी जारी :-  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बादल छाने, गर्जन के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई पर्वतीय क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी है।

वहीं चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सतर्कता बरतने और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। दूसरी ओर मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप और बढ़ती उमस लोगों को परेशान कर रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ रुख बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मंगलवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज गर्जन, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम के बदले रुख को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और खराब मौसम की स्थिति में यात्रा टालने पर विचार करें। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

#UttarakhandTourism BadrinathWeatherUpdate ChardhamAdvisory ChardhamYatra2026 HimalayanRainfall HimalayanSnowfall IMDOrangeAlert KedarnathRegistration KedarnathSnowfall khojinarad MountainWeatherWarning naradpost naradpostbreakingnews NorthIndiaWeather RudraprayagAlert SafeChardhamYatra UttarakhandRainAlert UttarakhandWeatherAlert
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleThalapathyVijayCM : एक्टर से CM बनते ही विजय ने तोड़े कई नियम !
Next Article Dhurandhar3 : ‘धुरंधर की कहानी खत्म नहीं हुई’, प्रोड्यूसर बोलीं- साल के आखिर में तगड़ा सरप्राइज 
Narad Post

Related Posts

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

By Narad PostAugust 26, 20260

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?