Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य

November 23, 2026

UttarakhandWeather : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ा पारा

November 23, 2026

UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति
उत्तराखंड

UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति

They [fostered/promoted] solidarity at all levels of the organization.
Narad PostBy Narad PostNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में जनआंदोलन तेज होगा.
2027 के चुनाव की तैयारियों को गति देने पर हुई विस्तृत चर्चा.

UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता के सामने प्रभावी ढंग से उजागर करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था तथा प्रदेश की परिसंपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर जनसंवाद, जनजागरण, हस्ताक्षर अभियान एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कुमारी सैलजा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों एवं जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का फीडबैक लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने संगठन के सभी स्तरों पर एकजुटता, सक्रियता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में इस बात पर भी सहमति व्यक्त की गई कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी तथा प्रदेश की जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाएगी।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मौजूद रहे।

#DehradunNews #HarishRawat #YashpalArya CongressMeeting CongressStrategy GaneshGodiyal khojinarad KumariSelja naradpost UttarakhandCongress UttarakhandElection2027 UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है – हरीश रावत
Next Article UttarakhandWeather : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ा पारा
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य

November 23, 2026

UttarakhandWeather : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ा पारा

November 23, 2026

HarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है – हरीश रावत

November 23, 2026

RamayanaPart2 : रामायण का दूसरा पार्ट 2027 नहीं, 2028 में रिलीज़ होगा

November 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

YashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य

By Narad PostNovember 23, 20260

YashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य :-  उद्योगपतियों को…

UttarakhandWeather : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ा पारा

November 23, 2026

UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति

November 23, 2026

HarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है – हरीश रावत

November 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?