Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

August 8, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा का 1 महीना पूरा: 22 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भक्ति के साथ स्वच्छता का अनोखा संदेश
रुद्रप्रयाग

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा का 1 महीना पूरा: 22 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भक्ति के साथ स्वच्छता का अनोखा संदेश

From the Rishikesh Transit Camp to various religious sites, devotees themselves are paying special attention to cleanliness.
Narad PostBy Narad PostMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा का 1 महीना पूरा: 22 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भक्ति के साथ स्वच्छता का अनोखा संदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा का 1 महीना पूरा: 22 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भक्ति के साथ स्वच्छता का अनोखा संदेश :-  देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को एक माह पूर्ण हो चुका है। इस दौरान देश-विदेश से पहुंचे 22 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीविशाल, मां गंगोत्री एवं मां यमुनोत्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष जागरूकता भी देखने को मिल रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता आह्वान का सकारात्मक प्रभाव चारधाम यात्रा मार्गों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप से लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालु स्वयं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख रहे हैं। यात्री प्लास्टिक एवं कूड़ा इधर-उधर न फेंकने का संकल्प लेते हुए अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि चारधाम केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि देवभूमि की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर भी हैं। ऐसे में प्रत्येक यात्री का दायित्व है कि वह यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे।

यात्रियों ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में यात्रा करना आध्यात्मिक अनुशासन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि सभी यात्री अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें तो चारधाम यात्रा और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित तथा पर्यावरण अनुकूल बन सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए संदेश बोर्ड एवं जागरूकता अभियान यात्रियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की यह सकारात्मक भागीदारी न केवल स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान कर रही है, बल्कि देवभूमि की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को सुरक्षित रखने का संदेश भी दे रही है।

#CleanChardham #DevbhoomiUttarakhand #GreenTourism #SwachhBharat #UttarakhandTourism badrinath ChardhamYatra2026 CleanIndia EcoFriendlyTravel Gangotri kedarnath khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NarendraModi pushkarsinghdhami SpiritualJourney Yamunotri
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIASAshishChauhan : देहरादून के नए DM बने डॉ. आशीष चौहान, 2012 बैच के हैं IAS अधिकारी
Next Article LPGNewRules2026 : कमरा बदलने वाले किरायेदारों के लिए राहत है, फैसला एलपीजी और पीएनजी के बीच सुगम बदलाव
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

August 8, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026

NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

August 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

By Narad PostAugust 8, 20260

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव :- नकली डेयरी…

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026

NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

August 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?