Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChhathPuja2026 : 13 नवंबर से छठ , कद्दू-भात खाने की है अनोखी परंपरा

November 12, 2026

SalmanKhan : वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार

November 12, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात
देहरादून

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात

CM Dhami stated that the government had taken this pledge on the 25th anniversary of the state's formation.
Narad PostBy Narad PostNovember 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandNews
UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात :-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क’ जनता को समर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने देहरादून जिले में 36 करोड़ रुपये से अधिक की सात विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी निकायों की सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए आठ कूड़ा संग्रहण वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों के नौ शहरी निकायों में विकसित किए गए देवभूमि सिल्वर जुबली पार्कों का उद्घाटन किया। राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि भी दी।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ पर सरकार ने यह संकल्प लिया था कि राज्य निर्माण की यादें केवल समारोहों तक सीमित न रहें, बल्कि विकास कार्यों के रूप में जमीन पर दिखाई दें। इसी उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में सिल्वर जुबली पार्क विकसित करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि पहले जिन स्थानों पर कूड़े के ढेर और झाड़ियां थीं, वे अब हरे-भरे और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थलों में बदल रहे हैं। इन पार्कों में बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने, महिलाओं के बैठने और युवाओं के योग व व्यायाम के लिए सुविधाएं होंगी। साथ ही यहां उत्तराखंड की संस्कृति, लोक परंपराओं और स्थानीय वनस्पतियों की झलक भी देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने पार्कों के रखरखाव में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ हर शहर और वार्ड तक पहुंचे। इसके लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सीएम ने बताया कि राज्य के सभी 108 शहरी निकाय खुले में शौच से मुक्त (ODF) हो चुके हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार को ‘वॉटर प्लस’ प्रमाणन मिला है। शहरी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जा रहा है। पुराने कचरे के निस्तारण से करीब 109 एकड़ जमीन दोबारा उपयोग के लिए उपलब्ध हुई है।

रुद्रपुर और मसूरी में कचरे से बायोगैस बनाई जा रही है। चारधाम यात्रा मार्गों पर डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम के जरिए 60 हजार किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक वापस एकत्र किया गया है। राज्य के 107 शहरी निकायों के लिए करीब 1,375 करोड़ रुपये की स्वच्छता कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत 27 सीवेज और फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि AMRUT योजना के पहले चरण में स्वीकृत 151 परियोजनाओं में से 148 पूरी हो चुकी हैं। इनके माध्यम से 72 हजार से अधिक परिवारों को नल से पानी का कनेक्शन मिला है। AMRUT 2.0 के तहत करीब 650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनके जरिए 40 हजार अतिरिक्त परिवारों तक पेयजल पहुंचाने और जलाशयों व तालाबों का पुनर्जीवन करने का लक्ष्य है।

#DehradunNews #DevbhoomiUttarakhand #SilverJubileePark #SwachhBharatMission khojinarad naradpost pushkarsinghdhami UttarakhandDevelopment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandPolitics : 21 – 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक
Next Article SalmanKhan : वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार
Narad Post

Related Posts

ChhathPuja2026 : 13 नवंबर से छठ , कद्दू-भात खाने की है अनोखी परंपरा

November 12, 2026

SalmanKhan : वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार

November 12, 2026

UttarakhandPolitics : 21 – 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक

November 12, 2026

KedarnathDham : बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट

November 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

ChhathPuja2026 : 13 नवंबर से छठ , कद्दू-भात खाने की है अनोखी परंपरा

By Narad PostNovember 12, 20260

ChhathPuja2026 :  13 नवंबर से छठ , कद्दू-भात खाने की है अनोखी परंपरा :- हिंदू…

SalmanKhan : वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार

November 12, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात

November 12, 2026

UttarakhandPolitics : 21 – 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक

November 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?