Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

August 24, 2026

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » CBSEChairman : CBSE को मिला नया बॉस: लोखंडे प्रशांत बने चेयरमैन, भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Blog

CBSEChairman : CBSE को मिला नया बॉस: लोखंडे प्रशांत बने चेयरमैन, भारद्वाज को मिली सचिव की कमान

Cyberattack on Re-evaluation Portal.
Narad PostBy Narad PostJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
CBSEChairman
CBSEChairman : CBSE को मिला नया बॉस: लोखंडे प्रशांत बने चेयरमैन, भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

CBSEChairman : CBSE को मिला नया बॉस: लोखंडे प्रशांत बने चेयरमैन, भारद्वाज को मिली सचिव की कमान :-  ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद के बाद केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। मंगलवार को सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है।

उनकी जगह लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह फैसला छात्रों और अभिभावकों की बढ़ती नाराजगी तथा विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच लिया गया है। हाल ही में सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं, जिससे बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए थे।

OSM विवाद के बाद बढ़ी चिंता

कक्षा 12 के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया था कि उनकी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं उनकी वास्तविक लिखावट से मेल नहीं खातीं। इसके बाद OSM प्रणाली की पारदर्शिता और तकनीकी विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल उठे। छात्रों और अभिभावकों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी, तकनीकी खामियों और सत्यापन प्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई।

री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक

सीबीएसई ने बताया कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल शुरू होते ही उस पर साइबर हमला हुआ। कुछ शरारती तत्वों ने डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक के जरिए वेबसाइट को बाधित करने की कोशिश की।

महज 2 मिनट में 15 लाख से अधिक हिट्स दर्ज किए गए और एक लाख से अधिक बार सिस्टम फाइल्स तक अवैध पहुंच का प्रयास किया गया।इसके बावजूद पोर्टल कार्यशील रहा और छात्रों ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी।

छात्रों के लिए नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू

सीबीएसई ने 2 जून 2026 से एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए उपलब्ध है, जिन्हें अपनी स्कैन कॉपी प्राप्त हो चुकी है।

यदि किसी छात्र को मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी लगती है या वह अपने अंकों से असंतुष्ट है, तो वह इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और छात्रों की समस्याओं का समाधान करना बताया गया है।

#IndianEducation BoardExamTransparency CBSEBoardExam CBSEChairman CBSECyberAttack CBSENewChairman CBSEPortal CBSEUpdates CyberAttackCBSE educationnewsindia khojinarad KhojiNaradBreakingNews LokhandePrashantSitaram OnScreenMarking OSMControversy RahulSinghCBSE RevaluationCBSE
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandWeather : उत्तराखंड में ठंडी और सुहावनी रही जून की शुरुआत
Next Article BollywoodControversy : रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
Narad Post

Related Posts

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

August 24, 2026

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026

ITRDeadline31August2026 : 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR…… वरना

August 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

By Narad PostAugust 24, 20260

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान :-  हरिद्वार…

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026

ITRDeadline31August2026 : 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR…… वरना

August 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?