Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

October 26, 2026

DalerMehndi : दलेर मेहंदी से मंत्री उनियाल ने कहा सॉरी! कुंजापुरी मेला विवाद में आया नया मोड़

October 26, 2026

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम
देश

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

Video shared on Instagram.
Narad PostBy Narad PostOctober 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MizoramViralVideo
MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम :-  मिजोरम की राजधानी आइजोल की पहाड़ियों पर बसे घर और अंतहीन सीढ़ियां देखकर कई पर्यटक हैरान रह जाते हैं। एक युवक ने जब इन सीढ़ियों के बीच बने घरों को देखा तो उनके मन में एक सवाल उठा – इतने सारे घर हैं, लेकिन गाड़ियों का जमावड़ा क्यों नहीं दिख रहा? लोकल शख्स ने इसका दिलचस्प जवाब दिया। वीडियो के शुरू में लिखा गया है – “यही वजह है कि मिज़ोरम के लोग ज़्यादा प्यार के हकदार हैं।” आसपास का शांत और व्यवस्थित माहौल देखकर यह बात सही लगती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं कि मिजो लोगों का इंटरव्यू और करो। एक यूजर ने लिखा कि यह इंडिया का प्रीमियम पार्ट है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shashankvibess हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शशांक सीढ़ियों के बीच खड़े नजर आते हैं। चारों तरफ सुंदर घर बने हुए हैं। ऊपर वाली सड़क से नीचे वाली सड़क तक पहुंचने के लिए लंबी सीढ़ियां बनी हैं। वे कैमरे से कहते हैं, “इन सीढ़ियों के इधर-उधर घर हैं, जो काफी अच्छे लग रहे हैं। लेकिन मेरा एक सवाल है – इन घरों की गाड़ियां कहां पार्क होती हैं?” आसपास कोई गाड़ी नजर नहीं आ रही थी, न ही सड़क पर भीड़।

गाड़ियों के बारे में पूछा तो मिला जवाब

शख्स को सीढ़ियों पर एक लोकल युवक मिल जाता है। शशांक उन्हें रोककर पूछते हैं कि इतने घरों वाले लोग अपनी गाड़ियां कहां रखते हैं। लोकल शख्स का जवाब सीधा और साफ था – “ज्यादातर लोगों के पास अपने गैराज होते हैं। जिनके पास नहीं हैं, वे सड़क के पास लगाते हैं।”

यह जवाब सुनकर शशांक और वीडियो देखने वाले कई लोग प्रभावित हुए। मिजोरम में पहाड़ी इलाके होने के कारण घर सीढ़ियों और ढलानों पर बने होते हैं। सड़कें संकरी होती हैं। ऐसे में अगर हर कोई गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दे तो ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था फैल सकती है। लेकिन यहां के लोग अनुशासन रखते हैं। ज्यादातर घरों में गैराज की व्यवस्था होती है। इससे सड़कें साफ और खाली रहती हैं।

मिजोरम अपनी साफ-सफाई, सिविक सेंस और नियमों के पालन के लिए जाना जाता है। यहां के लोग ट्रैफिक नियमों का भी अच्छे से पालन करते हैं। हॉर्न कम बजाना, लाइन में खड़े रहना जैसी आदतें आम हैं। इसी वजह से पर्यटक अक्सर कहते हैं कि मिजोरम भारत का प्रीमियम पार्ट लगता है।

बता दें कि, आइजोल जैसे पहाड़ी शहर में जगह की कमी होती है। घर ढलानों पर चिपककर बने होते हैं। सीढ़ियां मुख्य संपर्क मार्ग का काम करती हैं। ऐसे में पार्किंग की समस्या स्वाभाविक है। लेकिन लोकल लोगों ने गैराज बनाकर या सड़क के किनारे व्यवस्थित तरीके से गाड़ियां खड़ी करके समाधान निकाल लिया है।

इससे न तो सड़कें जाम होती हैं और न ही आसपास का नजारा खराब होता है। यह वीडियो सिर्फ पार्किंग की व्यवस्था नहीं दिखाता, बल्कि मिजोरम के लोगों के अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को भी उजागर करता है। जहां कई शहरों में गाड़ियों का जमावड़ा आम समस्या है, वहां मिजोरम में सीढ़ियों पर बने घरों के बावजूद सड़कें साफ नजर आती हैं।

#CivicSense #IndianStates #SocialMediaTrending #TrafficRules Aizawl BeautifulMizoram IndiaViralVideo khojinarad LifeInMizoram mizoram MizoramCulture MizoramTourism MizoramViralVideo MountainCity naradpost NorthEastIndia ParkingSystem
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात
Next Article DalerMehndi : दलेर मेहंदी से मंत्री उनियाल ने कहा सॉरी! कुंजापुरी मेला विवाद में आया नया मोड़
Narad Post

Related Posts

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

October 26, 2026

PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात

October 26, 2026

JusticeForAnkita : बहन अंकिता को न्याय मिलना सर्वोपरि – धामी

October 26, 2026

SSRajamouli : RRR से 5-6 गुना बड़ी है एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’

October 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Uncategorized

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

By Narad PostOctober 26, 20260

QRCodeTechnology :  QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ? : – पैसे…

DalerMehndi : दलेर मेहंदी से मंत्री उनियाल ने कहा सॉरी! कुंजापुरी मेला विवाद में आया नया मोड़

October 26, 2026

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

October 26, 2026

PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात

October 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?