Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल

July 25, 2026

DharmendraPradhanResigns : जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झूमे छात्र

July 25, 2026

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KidneyHealth : किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें
NARAD POST BREAKING NEWS

KidneyHealth : किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें

These habits damage the kidneys.
Narad PostBy Narad PostJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KidneyHealth
KidneyHealth : किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KidneyHealth : किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें :-  हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम किडनी करती है। शरीर का कचरा बाहर निकालने के साथ-साथ ये शरीर का बॉडी फ्लूएड बैलेंस भी बनाकर रखती है।

हालांकि, हमारी आज की लाइफस्टाइल में कई ऐसी आदतें शामिल हैं, जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। खतरनाक बात यह है कि शुरुआत में किडनी डैमज के लक्षण साफ नजर नहीं आते। इसलिए बीमारी चुपके-चुपके बढ़ती रहती है। इसलिए जरूरी है कि आप उन आदतों में सुधार करें, जो आपकी किडनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। आइए जानें इन आदतों के बारे में।

किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें

भरपूर मात्रा में पानी न पीना- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पानी का सही स्तर होना जरूरी है। कम पानी पीने से टॉक्सिन्स शरीर में जमा होने लगते हैं, जिससे किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत किडनी फेल्योर का कारण भी बन सकती है।

ज्यादा नमक खाना- ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और यह किडनी की ब्लड वेसल्स को प्रभावित करता है। धीरे-धीरे यह किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को कम कर देता है।

ज्यादा पेनकिलर लेना- सिरदर्द या बॉडी पेन होने पर बार-बार पेनकिलर लेना सामान्य लगता है, लेकिन इन दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल किडनी को सीधा नुकसान पहुंचाता है।

पूरी नींद न लेना- रात में ठीक से नींद न लेने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं। यह स्थिति किडनी पर भी दबाव डालती है।

ज्यादा जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड- मार्केट के प्रोसेस्ड स्नैक्स, फ्राइड आइटम और पैकेज्ड फूड में प्रिजरवेटिव्स और नमक की मात्रा ज्यादा होती है। इनका लगातार सेवन किडनी की काम करने की क्षमता को कम कर देता है।

ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को इग्नोर करना- डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर किडनी रोग के सबसे बड़े कारण हैं। इन्हें कंट्रोल न करने से किडनी पर धीरे-धीरे गंभीर असर पड़ता है।

ज्यादा प्रोटीन लेना- प्रोटीन हेल्दी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है। यह आदत लंबे समय में किडनी को कमजोर कर देती है।

स्मोकिंग और अल्कोहल- सिगरेट और शराब किडनी के सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किडनी फंक्शन धीरे-धीरे कमजोर होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने की क्षमता घट जाती है।

किडनी की देखभाल करना उतना मुश्किल नहीं है, जितना हम सोचते हैं। थोड़ी सजगता और सही लाइफस्टाइल अपनाकर हम इसे लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। भरपूर मात्रा में पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, नींद पूरी करें और दवाइयों या नशे से बचें।

#KidneyDiseasePrevention #KidneyHealth BadHabitsForKidney DetoxYourKidney HealthTipsHindi HealthyKidneyTips HealthyLifestyleTips HighBloodPressureKidney khojinarad KidneyCareTips KidneyDamageHabits KidneyFailurePrevention naradpost naradpostbreakingnews PainkillersSideEffects SilentKidneyDamage StopKidneyDamage WaterAndKidney
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNirjalaEkadashi2026 : निर्जला एकादशी पर भद्रा! लेकिन 4 शुभ योग भी, जानें पूजा का मुहूर्त
Next Article UttarakhandYogaPolicy : उत्तराखण्ड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प : CM धामी 
Narad Post

Related Posts

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल

July 25, 2026

DharmendraPradhanResigns : जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झूमे छात्र

July 25, 2026

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

July 24, 2026

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं

July 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल

By Narad PostJuly 25, 20260

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल :-  देहरादून में…

DharmendraPradhanResigns : जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झूमे छात्र

July 25, 2026

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

July 24, 2026

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं

July 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?