Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा

July 1, 2026

BlastMovieNetflix : नेटफ्लिक्स पर उड़ाया तूफ़ान , बनी नंबर 1

July 1, 2026

UttarakhandMinorityEducationAuthority : आज से ‘राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ शुरू

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandMadarsaBoard : आज से खत्म हो जाएगा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड
देहरादून

UttarakhandMadarsaBoard : आज से खत्म हो जाएगा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड

A major change in Uttarakhand's madrasa education system will come into effect today.
Narad PostBy Narad PostJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandMadarsaBoard
UttarakhandMadarsaBoard : आज से खत्म हो जाएगा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandMadarsaBoard : आज से खत्म हो जाएगा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड :-  उत्तराखंड की धामी सरकार के फैसले के मुताबिक आज 1 जुलाई से देवभूमि उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का अस्तित्व पूरी तरीके से खत्म होने जा रहा है. उत्तराखंड में 1 जुलाई से मददसा शिक्षा के इतिहास का एक नया अध्याय शुरू होगा।

राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का फैसला लागू कर दिया है. अब तक मदरसों की मान्यता, संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था उत्तराखंड, मदरसा शिक्षा बोर्ड के माध्यम से होती थी. लेकिन अब उसकी जगह उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण काम करेगा. सरकार का दावा है कि इसका उद्देश्य मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना और शिक्षा व्यवस्था को एक समान बनाना है।

उत्तराखंड की मदरसा शिक्षा व्यवस्था में आज से एक बड़ा परिवर्तन प्रभावी होगा। नई व्यवस्था के अंतर्गत उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड को समाप्त कर दिया गया है ।

राज्य में अल्पसंख्यकों के सभी शैक्षणिक संस्थान नए ढांचे के अंतर्गत संचालित होंगे।उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड, उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2016 और उत्तराखंड गैर सरकरी अरबी और फ़ारसी मदरसा मान्यता नियम, 2019 पहली जुलाई से प्रभावी नहीं रहेंगे। राज्य सरकार ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान अधिनियम के अंतर्गत एक नई व्यवस्था लागू की है।

नए ढांचे के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए मान्यता प्रदान करने, उनकी कार्य प्रणाली की निगरानी करने और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिेश्चित करने का उत्तरदायी होगा। नई व्यवस्था में मुस्लिम, सिक्ख, जैन, ईसाई, बौद्ध और फ़ारसी समुदाय के शैक्षणिक संस्थान सम्मिलित किए जाएंगे। सभी संस्थानों को लिखित मानक का अनुपालन करने तथा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

राज्य सरकार के अनुसार नए ढांचे का उद्देश्य अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करना है।

इसके बाद सभी मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता लेनी होगी। उन्हें राज्य शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम भी लागू करना होगा। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को एनसीईआरटी की बुक्स मिलेंगी। इस बदलाव के साथ ही मदरसों में पीएम पोषण योजना यानी मिड-डे मील को लेकर भी सख्त शर्त लागू हो जाएगी।

अब वही मदरसे और अन्य अल्पसंख्यक स्कूल इस योजना का फायदा उठा सकेंगे, जो विद्यालयी शिक्षा विभाग से संबद्ध होंगे। बिना संबद्धता वाले संस्थानों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

इस बदलाव का दायरा सिर्फ मुस्लिम समुदाय के मदरसों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी समुदायों के शिक्षण संस्थान भी अब इसी प्राधिकरण के अंतर्गत आ गए हैं।

DevbhoomiBreakingNews DevbhoomiNewMadarsaRule DhamiGovernmentAction khojinarad MadarsaAffiliationNews MadarsaModernEducation MidDayMealMadarsaRule MinorityEducationAuthorityUK naradpost naradpostbreakingnews NCERTInMadarsa PushkarSinghDhamiDecision SikhChristianJainSchoolsUK UttarakhandEducationBoard2026 UttarakhandGovernmentUpdates UttarakhandMadarsaBoardEnd UttarakhandMinorityAct UttarakhandNews1July
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHaiwaanReleaseDate : कब रिलीज होगी अक्षय-सैफ की फिल्म ‘हैवान’? देखें मूवी मसाला
Next Article LPGPriceToday2026 : आज से सस्ता हुआ LPG कमर्शियल सिलेंडर
Narad Post

Related Posts

RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा

July 1, 2026

BlastMovieNetflix : नेटफ्लिक्स पर उड़ाया तूफ़ान , बनी नंबर 1

July 1, 2026

UttarakhandMinorityEducationAuthority : आज से ‘राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ शुरू

July 1, 2026

SystemFailuresDisaster : मानव जनित आपदाएं : सिस्टम की खामियां, जन जागरूकता का अभाव

July 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा

By Narad PostJuly 1, 20260

RishikeshRiverRaftingClosed : आज से नहीं ले पाएंगे ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का मजा :-  अगर आप…

BlastMovieNetflix : नेटफ्लिक्स पर उड़ाया तूफ़ान , बनी नंबर 1

July 1, 2026

UttarakhandMinorityEducationAuthority : आज से ‘राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ शुरू

July 1, 2026

SystemFailuresDisaster : मानव जनित आपदाएं : सिस्टम की खामियां, जन जागरूकता का अभाव

July 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?