Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TulsidasHanumanChalisa : पुराने ग्रंथों में मिलते हैं अकबर और तुलसीदास की मुलाकात के सबूत

August 22, 2026

AntiRabiesImmunoglobulin : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन हुआ महंगा: जानिए NPPA ने कितनी बढ़ाईं कीमतें

August 22, 2026

TenantRightsIndia : किराएदार ही है फ्लैट का असली बॉस! जानिए कानून के अनुसार अपने अधिकार

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान
उत्तराखंड

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

Minority artisans from across the country will gather at the national congregation of skilled craftspeople.
Narad PostBy Narad PostJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
LokSamvardhanParv
LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान :-  समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘प्रधानमंत्री विकास योजना’ के अंतर्गत आगामी 11 से 15 जुलाई तक परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय उत्तरी क्षेत्रीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के तत्वाधान में होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के छठे इवेंट का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास करेंगे।

इस बड़े आयोजन में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के अल्पसंख्यक कारीगर अपने स्वदेशी और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन व विपणन (बिक्री) करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस श्रृंखला का छठा आयोजन पहली बार उत्तराखंड में हो रहा है। इससे पूर्व दिल्ली के राजघाट, दिल्ली हाट, आईएनए के साथ जम्मू कश्मीर तथा कोच्चि (केरलम ) में इसका सफल आयोजन हो चुका है।

मानसून को देखते हुए डीएम ने चाक-चौबंद व्यवस्था के दिए निर्देश

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि इस प्रतिष्ठित आयोजन के 6वें इवेंट हेतु उत्तराखंड का चयन होना गर्व की बात है, इसलिए भव्यता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मानसून सीजन को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वॉटरप्रूफ टेंट, जल निकासी, पुख्ता सुरक्षा और फायर क्लीयरेंस की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से ‘बायर-सेलर मीट’ और उद्यमियों के बीच संवाद सत्र का आयोजन कराने के साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े एनजीओ को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए साथ ही कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध बिजली, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

स्थानीय कारीगरों को 40ः आरक्षण और निःशुल्क स्टॉल

राज्य के लोक उत्सव ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आयोजित हो रहे इस पर्व में कुल 160 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें से 130 स्टॉल शिल्पकारों (कारीगरों) के लिए और 30 स्टॉल पारंपरिक व्यंजनों (फूड कोर्ट) के लिए होंगे। स्थानीय हुनर को बढ़ावा देने के लिए 40 प्रतिशत स्टॉल उत्तराखंड के कारीगरों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

मंत्रालय के मानकों के अनुसार, महिला और युवा कारीगरों, पहली बार भाग ले रहे हुनरमंदों, लुप्त हो रही कलाओं के जानकारों और छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन व पारसी) के लाभार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। खास बात यह है कि चयनित कारीगरों को ये स्टॉल पूरी तरह निःशुल्क आवंटित किए जाएंगे।

सांस्कृतिक संध्या बनेगी मुख्य आकर्षण

यह पांच दिवसीय पर्व 11 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 11ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी लोक संस्कृति और कला का रंग बिखेरेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश चन्द्र तिवारी, सीओ पुलिस जगदीश चन्द्र पंत, महाप्रबंधक अल्पसंख्यक कल्याण निगम डॉ शाहिद सिद्दीकी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय निदेशक जगदीश कुमार, डीजीएम एनएमडीएफसी पीएस पानवीकर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

#DehradunNews #UttarakhandTourism #VocalForLocal DehradunEvents DehradunParadeGround DMAshishChauhan HarelaFestival2026 HunarHaatDehradun KhajanDas khojinarad LokSamvardhanParv MinorityArtisansExhibition naradpost naradpostbreakingnews NationalArtisansFair PMVIKASYojana pushkarsinghdhami UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग
Next Article UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान
Narad Post

Related Posts

TulsidasHanumanChalisa : पुराने ग्रंथों में मिलते हैं अकबर और तुलसीदास की मुलाकात के सबूत

August 22, 2026

AntiRabiesImmunoglobulin : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन हुआ महंगा: जानिए NPPA ने कितनी बढ़ाईं कीमतें

August 22, 2026

TenantRightsIndia : किराएदार ही है फ्लैट का असली बॉस! जानिए कानून के अनुसार अपने अधिकार

August 22, 2026

MukhyamantriUdyamshalaChaupal : 13 जनपदों में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल” लगा रही सरकार

August 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

TulsidasHanumanChalisa : पुराने ग्रंथों में मिलते हैं अकबर और तुलसीदास की मुलाकात के सबूत

By Narad PostAugust 22, 20260

TulsidasHanumanChalisa : पुराने ग्रंथों में मिलते हैं अकबर और तुलसीदास की मुलाकात के सबूत :- …

AntiRabiesImmunoglobulin : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन हुआ महंगा: जानिए NPPA ने कितनी बढ़ाईं कीमतें

August 22, 2026

TenantRightsIndia : किराएदार ही है फ्लैट का असली बॉस! जानिए कानून के अनुसार अपने अधिकार

August 22, 2026

MukhyamantriUdyamshalaChaupal : 13 जनपदों में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल” लगा रही सरकार

August 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?