Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम
यूथ

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

Eye diseases and their causes.
Narad PostBy Narad PostOctober 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
202020Rule
202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम :-  आंखों में नजर से जुड़ी समस्या जब तक नहीं होती, हम रोजाना की दिनचर्या में इन पर कोई ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में आंखों से जुड़ी समस्याएं जिस तेजी से बढ़ी हैं, बच्चों और युवाओं को अपनी आंखों की खास देखभाल करने की जरूरत है। इससे प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस को रोका जा सकता है। इसके लिए आंखों की नियमित जांच, आंखों के लिए खराब स्थितियों और समय पर सही इलाज की जानकारी जरूरी है।

आंखों की रोशनी बचाने के लिए कुछ आसान लेकिन नियमित आदतें भी जरूरी हैं। युवाओं को नियमित रूप से आंखों की पूरी जांच करानी चाहिए, भले ही उन्हें किसी तरह की परेशानी महसूस न हो। डॉक्टर महिपाल सिंह सचदेव (चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स) के मुताबिक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, परिवार में ग्लूकोमा या आंखों से जुड़ी दूसरी बीमारी का इतिहास होने पर ज्यादा नियमित जांच की जरूरत हो सकती है।

बच्चों की भी नजर की जांच कराना जरूरी है, खासकर अगर उन्हें बार-बार सिरदर्द होता है, पढ़ने में परेशानी होती है, वे बार-बार आंखें मलते हैं, आंखें सिकोड़कर देखते हैं या स्कूल में बोर्ड देखने में दिक्कत होती है। खेल के दौरान या मशीनरी और केमिकल के साथ काम करते समय सही आई प्रोटेक्शन पहनने से आंखों में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव किया जा सकता है।

आंखों के लिए जरूरी 20,20,20 नियम

अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं, डिजिटल स्क्रीन पर समय बिताते हैं तो आंखों को आराम देना भी जरूरी है। रोजमर्रा की दिनचर्या में आई केयर को शामिल करना जरूरी है। इसके लिए आप 20-20-20 नियम अपना सकते हैं। इससे डिजिटल आई स्ट्रेन को कम करने में मदद मिल सकती है। इस नियम में आपको हर 20 मिनट में करीब 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखना होता है। पर्याप्त रोशनी, स्क्रीन को आंखों से सही दूरी पर रखना, बार-बार पलकें झपकाना और पूरी नींद लेना भी आंखों को आराम देने में मदद कर सकता है।

आंखों में होने वाली बीमारी और उनके कारण

प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस की शुरुआत हमेशा किसी गंभीर या साफ दिखाई देने वाली आंखों की बीमारी से नहीं होती। कैटरेक्ट, ग्लूकोमा, डायबिटिक आई डिजीज, नजर का नंबर, कॉर्निया से जुड़ी बीमारियां और रेटिना से जुड़ी कुछ बीमारियां धीरे-धीरे नजर को प्रभावित कर सकती हैं।

कैटरेक्ट दुनिया भर में नजर कमजोर होने के ऐसे प्रमुख कारणों में से एक है, जिसका इलाज संभव है। कैटरेक्ट के अलावा ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी बीमारियों में भी समय पर पहचान बेहद जरूरी है। ये बीमारियां लंबे समय तक बिना किसी साफ लक्षण के बढ़ सकती हैं। ग्लूकोमा ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाकर नजर को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकता है, वहीं डायबिटीज रेटिना की नसों को नुकसान पहुंचाकर नजर को कमजोर कर सकती है।

#EyeCareTips #ScreenTime 202020Rule Cataract ChildrenEyeHealth ComputerEyeCare DiabeticRetinopathy DigitalEyeStrain EyeCare EyeCheckup EyeHealth EyeProtection Glaucoma HealthyEyes khojinarad naradpost naradpostbreakingnews VisionCare
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग
Narad Post

Related Posts

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026

AyodhyaFraud : पैसेवाली मैडम को बाबा ने कंगाल बना दिया !  

October 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
यूथ

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

By Narad PostOctober 9, 20260

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम :-  आंखों में…

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?