Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Dahongpao : नाम के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी

July 15, 2026

JagannatharthYatra2026 : क्या है सोने की झाड़ू से मार्ग साफ करने की परंपरा?

July 15, 2026

HarelaFestival : CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया संदेश 

July 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KanwarMela2026 : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड

KanwarMela2026 : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Instructions for the successful, safe, and well-organized conduct of the Kanwar Mela.
Narad PostBy Narad PostJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KanwarMela2026
KanwarMela2026 : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KanwarMela2026 : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक :-  आगामी कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में  बैठक में कांवड़ मेले से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कांवड़ मेले से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें।

बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस, अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेला क्षेत्र के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं भोजनालयों में खाद्य पदार्थों एवं सेवाओं की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रमुख स्थान पर चस्पा कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं से निर्धारित दरों से अधिक मूल्य न वसूला जा सके।

उन्होंने सिंचाई विभाग एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों एवं कांवड़ पटरी मार्गों पर गड्ढों का तत्काल भराव कराया जाए तथा मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की लॉपिंग (छंटाई) कराई जाए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, हरिद्वार तथा उत्तर प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी घाटों की मरम्मत, सुरक्षा चेन की मरम्मत एवं स्थापना तथा आवश्यक सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित सभी कार्य तत्काल पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान एवं आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने सभी विभागों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करते हुए कमियों का तत्काल निराकरण करने तथा प्रत्येक व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे कांवड़ मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी ,जिला क्रीड़ा अधिकारी रवींद्र भंडारी,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट,जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा ब्लॉक मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय से संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

DistrictMagistrateReview DMMayurDixit DMMayurDixitMeeting HaridwarGhatRepair HaridwarKanwarYatra KanwarMela2026 KanwarMelaManagement KanwarMelaPreparation KanwarPatriRoute KanwarYatraRules KanwarYatraUpdate khojinarad naradpost naradpostbreakingnews UttarakhandAdministration UttarakhandNews ViralNewsUttarakhand YatraSecurityArrangements
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandNews : साइबर क्राइम पर उत्तराखंड सरकार लेगी बड़े फैसले
Next Article DiljeetDosanjh : नहीं थम रहा दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ का विवाद
Narad Post

Related Posts

Dahongpao : नाम के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी

July 15, 2026

JagannatharthYatra2026 : क्या है सोने की झाड़ू से मार्ग साफ करने की परंपरा?

July 15, 2026

HarelaFestival : CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया संदेश 

July 15, 2026

SaveTreesUttarakhand : ऋषिकेश 7 मोड़ पर भारी विरोध के बावजूद पेड़ों का कटान लगातार जारी

July 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

Dahongpao : नाम के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी

By Narad PostJuly 15, 20260

Dahongpao  : नाम के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी :-  भारत में जहां सुबह की…

JagannatharthYatra2026 : क्या है सोने की झाड़ू से मार्ग साफ करने की परंपरा?

July 15, 2026

HarelaFestival : CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया संदेश 

July 15, 2026

SaveTreesUttarakhand : ऋषिकेश 7 मोड़ पर भारी विरोध के बावजूद पेड़ों का कटान लगातार जारी

July 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?