Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : महिला आरक्षियों के पद 2000 किए जाने का प्रस्ताव मंजूर

October 16, 2026

UttarakhandNews : सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर

October 16, 2026

JauljibiMela : 100 साल से ज्यादा पुराना है जौलजीबी मेले का इतिहास

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SGRRUniversity : डांडिया और गरबा के रंग में डूबा एसजीआरआरयू
उत्तराखंड

SGRRUniversity : डांडिया और गरबा के रंग में डूबा एसजीआरआरयू

'Navrang Dandia 4.0' got off to a grand start at the helipad grounds in Pathri Bagh, hosted by Shri Guru Ram Rai University.
Narad PostBy Narad PostOctober 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SGRRUniversity
SGRRUniversity : डांडिया और गरबा के रंग में डूबा एसजीआरआरयू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दी बधाई..
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में प्रीतम भरतवाण और डीजे सोनल ने लगाए चार चांद..
एससजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां..

SGRRUniversity :  डांडिया और गरबा के रंग में डूबा एसजीआरआरयू :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित नवरंग डांडिया 4.0 कार्यक्रम की बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। डांडिया और गर्भा जैसे नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में उत्साह, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में आना चाहते थे लेकिन शासकीय कार्यों में व्यस्तता के कारण वह कार्यक्रम में नहीं आ पाए।

उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं , फेकल्टी व स्टाफ को नवरंग डांडिया 4.0 की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजन की पूरी टीम को शारदीय नवरात्र एवम् कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पथरी बाग के हैलीपैड मैदान में नवरंग डांडिया 4.0 का भव्य आगाज हुआ। पूजा आरती और शंखनाद के साथ कार्यक्रम में प्रस्तुतियां शुरू हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डाॅ विपिन चन्द्र घिल्डियाल, कुलपति, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् डाॅ सोनिका कंडारी, कुलसचिव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार की शाम मां दुर्गा के जयकारों और उत्तराखण्ड लोक संस्कृति के बीच नवरंग डांडिया 4.0 की धूम देखने को मिली।

मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि नवरंग डांडिया 4.0 भारतीय संस्कृति और उत्तराखण्ड की लोक परंपराओं को उत्सव के माध्यम से जीवंत बनाए रखने की सराहनीय पहल है। उन्होंने एसजीआरआर विश्वविद्यालय को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक उत्सव युवा पीढ़ी में अपनी परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ाने और समृद्ध विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इसके बाद जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण व उनकी टीम ने उत्तराखण्ड वाद्य यंत्रों से कार्यक्रम का आगाज किया। जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण के जागर, मां दुर्गा की प्रस्तुतियों और उत्तराखण्डी गीतों की ताल पर सजी रंगीन छटा ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रीतम भरतवाण ने अपने गढ़वाली लोक संगीत और देवी जागर गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी प्रस्तुतियों में उत्तराखण्ड की आस्था, परंपरा और लोकजीवन की झलक देखने को मिली।

देवी जागर की प्रसिद्ध रचनाओं में ‘नारैणी मेरी दुर्गा भवानी’ और ‘भगवती राज राजेश्वरी जागर’ प्रमुख हैं। उनके लोकप्रिय गढ़वाली गीतों में ‘शिवजी कैलाशु रंदन’, ‘बांद अमरावती’, ‘बिंदुली’, ‘चल मेरी सरूली’ और ‘मेरी बिजोरा’ पर नृत्य कर छात्र-छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। दुधिया रोशनी से नहाए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। प्राकृतिक हरियाली, पेडों की खूबसूरती और लाइटिंग ने हैलीपैड ग्रांउड में चार चांद लगा दिए।
.

#DehradunNews #NavratriCelebration DehradunEvents GarbaDandiya GarhwalFolkMusic khojinarad naradpost NavrangDandiya4.0 Navratri2026 PritamBharatwan pushkarsinghdhami SGRRUEvent SGRRUniversity # UttarakhandCulture
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSouravJoshi : यूट्यूबर सौरव जोशी ने व्यूज के लिए ये क्या किया ?
Next Article JauljibiMela : 100 साल से ज्यादा पुराना है जौलजीबी मेले का इतिहास
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : महिला आरक्षियों के पद 2000 किए जाने का प्रस्ताव मंजूर

October 16, 2026

UttarakhandNews : सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर

October 16, 2026

JauljibiMela : 100 साल से ज्यादा पुराना है जौलजीबी मेले का इतिहास

October 16, 2026

SouravJoshi : यूट्यूबर सौरव जोशी ने व्यूज के लिए ये क्या किया ?

October 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : महिला आरक्षियों के पद 2000 किए जाने का प्रस्ताव मंजूर

By Narad PostOctober 16, 20260

UttarakhandNews : महिला आरक्षियों के पद 2000 किए जाने का प्रस्ताव मंजूर :-  महिला आरक्षियों…

UttarakhandNews : सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर

October 16, 2026

JauljibiMela : 100 साल से ज्यादा पुराना है जौलजीबी मेले का इतिहास

October 16, 2026

SGRRUniversity : डांडिया और गरबा के रंग में डूबा एसजीआरआरयू

October 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?