Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KanwarYatra2026 : ‘सुरक्षित और स्वच्छ कांवड़’ हमारा लक्ष्य! कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान!

July 22, 2026

JournalistPensionScheme : दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता – बंशीधर तिवारी

July 22, 2026

HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आमों का स्वाद और गुणवत्ता किसी से कम नहीं! आम महोत्सव में बोले सीएम धामी!

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » JapanDelegationUttarakhand : उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! देहरादून पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल!
देहरादून

JapanDelegationUttarakhand : उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! देहरादून पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल!

During the visit, the delegation [observed/reviewed] what is being provided to the youth by the state government...
Narad PostBy Narad PostJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
JapanDelegationUttarakhand
JapanDelegationUttarakhand : उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! देहरादून पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

JapanDelegationUttarakhand : उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! देहरादून पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल! :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य के युवाओं को विदेश में सीधे रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।

यह प्रतिनिधिमंडल अनाडुकी ग्लोबल करियर कंपनी लिमिटेड, जापान से हैं। जिसमें हिदेतारो उसुई, माई इकुता एवं मिहोको मात्सुमोतो शामिल हैं। जापानी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा उत्तराखण्ड और जापान के मध्य कौशल विकास, जापानी भाषा प्रशिक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय रोजगार सहयोग को नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा युवाओं को दिए जा रहे भाषा एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया और उत्तराखण्ड सरकार किस प्रकार युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है, इसकी जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने उन क्षेत्रों की संभावनाओं का अध्ययन किया, जिनमें उत्तराखण्ड के युवाओं को जापान में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन और वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जापानी भाषा सीख रहे प्रशिक्षित अभ्यर्थियों से संवाद किया।

प्रतिनिधियों ने छात्रों को जापानी भाषा के सही उच्चारण, व्यावहारिक संवाद और कॉरपोरेट एथिक्स की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने जापान की कार्य संस्कृति से छात्रों को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस समय जापान में आईटी, हॉस्पिटैलिटी, इंजीनियरिंग, केयरगिविंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कुशल और जापानी भाषा जानने वाले युवाओं की आवश्यकता है।

निदेशक, सेवायोजन नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति एवं रोजगार संबंधी आवश्यक कौशल प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं।

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का भ्रमण कर जापानी भाषा विभाग के प्राध्यापकों एवं प्लेसमेंट प्रभारियों के साथ बैठक की।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जापान में सफल करियर के लिए भाषा के ज्ञान के साथ जापान की कार्य संस्कृति, सामाजिक व्यवहार, रहन-सहन और सांस्कृतिक मूल्यों की समझ भी आवश्यक है। दोनों पक्षों के बीच भविष्य में भी शैक्षणिक एवं कौशल विकास संबंधी सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति बनी।

#DoonUniversity #ForeignJobs #GlobalEmploymentScheme #JapanCareer #JapanDelegationUttarakhand #JapaneseLanguageTraining #SkillDevelopment #UttarakhandJobs #UttarakhandToJapan BreakingNews DhamiGovt khojinarad KhojiNaradBreakingNews pushkarsinghdhami TrendingNews UttarakhandNews UttarakhandYouth
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleTearGasRemedy : क्या आंखों पर नमक लगाने से खत्म होता है आंसू गैस का असर? जानिए जंतर-मंतर के छात्रों का दावा और सच!
Next Article ArvindPandeyCDO : बिना छुट्टी गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, सीडीओ पांडे ने मांगा जवाब!
Narad Post

Related Posts

KanwarYatra2026 : ‘सुरक्षित और स्वच्छ कांवड़’ हमारा लक्ष्य! कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान!

July 22, 2026

JournalistPensionScheme : दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता – बंशीधर तिवारी

July 22, 2026

HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आमों का स्वाद और गुणवत्ता किसी से कम नहीं! आम महोत्सव में बोले सीएम धामी!

July 22, 2026

ArvindPandeyCDO : बिना छुट्टी गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, सीडीओ पांडे ने मांगा जवाब!

July 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

KanwarYatra2026 : ‘सुरक्षित और स्वच्छ कांवड़’ हमारा लक्ष्य! कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान!

By Narad PostJuly 22, 20260

KanwarYatra2026 :’सुरक्षित और स्वच्छ कांवड़’ हमारा लक्ष्य! कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी का…

JournalistPensionScheme : दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता – बंशीधर तिवारी

July 22, 2026

HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आमों का स्वाद और गुणवत्ता किसी से कम नहीं! आम महोत्सव में बोले सीएम धामी!

July 22, 2026

ArvindPandeyCDO : बिना छुट्टी गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, सीडीओ पांडे ने मांगा जवाब!

July 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?