Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KanwarYatra2026 : ‘सुरक्षित और स्वच्छ कांवड़’ हमारा लक्ष्य! कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान!

July 22, 2026

JournalistPensionScheme : दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता – बंशीधर तिवारी

July 22, 2026

HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आमों का स्वाद और गुणवत्ता किसी से कम नहीं! आम महोत्सव में बोले सीएम धामी!

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ArvindPandeyCDO : बिना छुट्टी गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, सीडीओ पांडे ने मांगा जवाब!
उत्तराखंड

ArvindPandeyCDO : बिना छुट्टी गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, सीडीओ पांडे ने मांगा जवाब!

A similar situation was observed during the inspection of the Chief Horticulture Officer's office.
Narad PostBy Narad PostJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ArvindPandeyCDO
ArvindPandeyCDO : बिना छुट्टी गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, सीडीओ पांडे ने मांगा जवाब!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ArvindPandeyCDO : बिना छुट्टी गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, सीडीओ पांडे ने मांगा जवाब! :- नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के अचानक जिले के कई महकमों में की गयी छापेमारी से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । आलम ये रहा कि दिन भर इस रियलिटी चेक की खबरें जिले में सुर्खियां बनी रही। आपको बता दें कि विकास भवन भीमताल में मौजूद कई कार्यालयो का सीडीओ पांडे ने अचानक निरीक्षण करना शुरू किया गया।

हैरानी तब हुई जब सीडीओ को इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी बिना पूर्व अवकाश स्वीकृत कराए नदारद पाए गए। जिसमें लघु सिंचाई विभाग में उमेश कुमार(वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक),गौतम कुमार (वाहन चालक)बाल विकास विभाग में कृपाल सिंह राणा (वरिष्ठ सहायक),वरुण कुमार (संख्याकी सहायक) कैलाश बेलवाल वाहन चालक, पंचायतीराज कार्यालय प्रकाश चन्द्र (वरिष्ठ सहायक),रश्मी बाला (कनिष्ठ सहायक),अल्प संख्यक विभाग कार्यालय में हेमा आर्य (PRD), अनुपस्थित पाए गए।

इसके बाद सीडीओ अरविन्द पांडे पहुंचे समाज कल्याण विभाग जहाँ राहुल कुमार (वरिष्ठ सहायक) अनुज कुमार (कनिष्ठ सहायक) मंजू जोशी (कंप्यूटर ऑपरेटर) कार्मिक उपस्थित होने पर भी रजिस्टर में इनके हस्ताक्षर नहीं पाए गए।

कुछ ऐसा ही हाल मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मिला जहाँ राहुल भट्ट (वरिष्ठ सहायक) ज्ञानेंद्र पांडे (मुख्य सहायक ) धर्मेंद्र सिंह (वाहन चालक) निर्मला भंडारी ( सहायक विकास अधिकारी),युवा कल्याण विभाग में नवीनचंद्र (PRD) ललित कुमार (PRD), अश्विनी कुमार (प्रशाशनिक अधिकारी ) बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाए गए।युवा कल्याण के नवीनचंद्र (PRD) ललित कुमार (PRD) अश्विनी कुमार( प्रशाशनिक अधिकारी) अनुपस्थित पाए गए

अपनी आँखों के सामने सरकारी बेपरवाह और लापरवाह कर्मचारियों की इस हकीकत पर सीडीओ पांडे का पारा चढ़ गया और उन्होंने इन सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण माँगा और अब कहा गया है कि सख्त कार्यवाही की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल द्वारा इस दौरान युवा कल्याण विभाग गेस्ट हाउस का भी औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण अनियमितताएँ सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि गेस्ट हाउस में दो लोगों का निवास दर्ज था, किन्तु विजिटर रजिस्टर में उनका कोई अंकन नहीं था। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण लेते हुए आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस में कक्ष आवंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त समिति अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत कक्ष आवंटन की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

#ArvindPandeyCDO #BhimtalNews #CDORaid #CorruptionFreeUK #NainitalRaid #RealityCheck #UttarakhandBreaking #UttarakhandRaid #ViralNewsHindi DhamiGovt GovernmentEmployees khojinarad NainitalNews naradpost naradpostbreakingnews StrictAction TrendingUttarakhand UttarakhandGovt
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleJapanDelegationUttarakhand : उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! देहरादून पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल!
Next Article HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आमों का स्वाद और गुणवत्ता किसी से कम नहीं! आम महोत्सव में बोले सीएम धामी!
Narad Post

Related Posts

KanwarYatra2026 : ‘सुरक्षित और स्वच्छ कांवड़’ हमारा लक्ष्य! कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान!

July 22, 2026

JournalistPensionScheme : दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता – बंशीधर तिवारी

July 22, 2026

HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आमों का स्वाद और गुणवत्ता किसी से कम नहीं! आम महोत्सव में बोले सीएम धामी!

July 22, 2026

JapanDelegationUttarakhand : उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! देहरादून पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल!

July 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

KanwarYatra2026 : ‘सुरक्षित और स्वच्छ कांवड़’ हमारा लक्ष्य! कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान!

By Narad PostJuly 22, 20260

KanwarYatra2026 :’सुरक्षित और स्वच्छ कांवड़’ हमारा लक्ष्य! कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी का…

JournalistPensionScheme : दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता – बंशीधर तिवारी

July 22, 2026

HaridwarMangoFestival : हरिद्वार के आमों का स्वाद और गुणवत्ता किसी से कम नहीं! आम महोत्सव में बोले सीएम धामी!

July 22, 2026

ArvindPandeyCDO : बिना छुट्टी गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, सीडीओ पांडे ने मांगा जवाब!

July 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?