Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

July 24, 2026

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं

July 24, 2026

UttarakhandPolitics : दावेदारों की फ़ौज तैयार – जोश में हैं दावेदार

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
देहरादून

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

The Chief Secretary stated that the Director General (Health) has been appointed as the nodal officer at the state level for the Good Samaritan grievance redressal mechanism.
Narad PostBy Narad PostJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Helpline112
Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश :-  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को त्वरित और प्रभावी ट्रॉमा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत मा. उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी राज्यों को जारी किए गए आदेशों के क्रम में समन्वित, प्रभावी और समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं को एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन 112 से तकनीकी एवं परिचालानात्मक रूप से जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मा. न्यायालय द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए इसका आमजन तक प्रचार-प्रसार किए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि गुड सेमेरिटन शिकायत निवारण तंत्र के लिए राज्य स्तर पर डीजी हेल्थ को नोडल आधिकारी एवं जनपद स्तर पर सीएमओ को नोडल अधिकारी नामित करते हुए मासिक बैठकें आयोजित की जाएं एवं बैठकों का कार्यवृत्त पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।

उन्होंने सभी सार्वजनिक एवं निजी एम्बुलेंसों में एआईएस-125 मानकों का अनुपालन एवं जीपीएस/वीएलटीडी उपकरणों की स्थापना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी प्रभावी निगरानी के लिए हेल्पलाइन 112 से रियल टाइम इंटीग्रेशन किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि ट्रॉमा रजिस्ट्री के लिए नोडल विभाग परिवहन विभाग होगा। उन्होंने परिवहन विभाग को राज्य स्तरीय ट्रॉमा रजिस्ट्री स्थापित करते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों को इससे इंटीग्रेट किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इसे राष्ट्रीय ट्रॉमा रजिस्ट्री से भी जोड़ा जाए। उन्होंने पीएम राहत (PM-RAHAT) योजना का शत्-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया।इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार, रोहित मीणा, तृप्ति भट्ट एवं संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

#DehradunNews #EmergencyAlert112 #EmergencyServices112 #GoodSamaritan #Helpline112 #PMRahatScheme #TraumaCareUttarakhand #UttarakhandHelpline AnandBardhan khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PublicSafety RoadSafetyUttarakhand UttarakhandAdministration uttarakhandgovernance UttarakhandNews UttarakhandUpdates
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं
Narad Post

Related Posts

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं

July 24, 2026

UttarakhandPolitics : दावेदारों की फ़ौज तैयार – जोश में हैं दावेदार

July 24, 2026

UttarakhandCulture : सिर्फ मनोरंजन नहीं, आस्था का प्रतीक है ढोल! उत्तराखंड के हर धार्मिक अनुष्ठान में क्यों जरूरी है इसका होना? जानिए

July 24, 2026

DwadashMadhavParikrama : क्या है द्वादश माधव परिक्रमा?

July 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

By Narad PostJuly 24, 20260

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश…

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं

July 24, 2026

UttarakhandPolitics : दावेदारों की फ़ौज तैयार – जोश में हैं दावेदार

July 24, 2026

UttarakhandCulture : सिर्फ मनोरंजन नहीं, आस्था का प्रतीक है ढोल! उत्तराखंड के हर धार्मिक अनुष्ठान में क्यों जरूरी है इसका होना? जानिए

July 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?