Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं
उत्तराखंड

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं

The Chief Minister stated that the government is working with a firm resolve for the welfare of workers.
Narad PostBy Narad PostJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ShramikKalyanYojana
ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने श्रमिक और श्रमिक परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत 2 मेडिकल मोबाइल वैन का भी फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में शुरु की जा रही कल्याणकारी योजनाएं भी श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री पोषण योजना” के माध्यम से जहां श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं “मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना” के माध्यम से श्रमिक भाई -बहनों के बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए शुरू की जा रही, “मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना” के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को योग एवं वेलनेस के क्षेत्र में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

योजना के तहत हर साल 210 बच्चों को आवासीय सुविधायुक्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 70 युवाओं को भी प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना” के अंतर्गत शुरू की जा रही मोबाइल मेडिकल वैंस के जरिए विशेष स्वास्थ्य दल दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचकर श्रमिक भाई-बहनों को उनके कार्य एवं आवास स्थल पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। वैन में एक्स-रे, ईसीजी सहित 44 प्रकार की जाँचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

साथ ही इस वैन में टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी मिलेगी तथा जाँच के बाद तीन महीने तक उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसकी शुरुआत पौड़ी गढ़वाल और चम्पावत जनपद से हो रही है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में श्रमिकों के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए ’’श्रमेव जयते’’ का मंत्र दिया था। इसी क्रम में राज्य सरकार भी ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की विकासशक्ति मानती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों को उनके कार्य के लिए आवश्यक औजार, साइकिल और सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर उन्हें आजीविका की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास भी कर रही है।

इसके अलावा, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अपना घर बनाने या घर खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, वृद्ध निर्माण श्रमिकों को मासिक पेंशन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देने का कार्य भी हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है।

#ChampawatNews #CMHealthScheme #DehradunNews #GoodGovernance #KoushalVikas #PauhariGarhwal #ShramikKalyanBoard #ShramikKalyanYojana #ShramikSeva DhamiGovernment khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UttarakhandDevelopment UttarakhandGovernment UttarakhandNews UttarakhandUpdates
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandPolitics : दावेदारों की फ़ौज तैयार – जोश में हैं दावेदार
Next Article Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Narad Post

Related Posts

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

By Narad PostAugust 15, 20260

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित…

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?