WorldLongestRailwayPlatform : दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म भारत में :- भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. आमतौर पर देश में प्लेटफॉर्म ऐसे होते हैं जहां एक तरफ से दूसरी तरफ पहुंचना आसान होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा भी रेलवे प्लेटफॉर्म है जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और यह दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म्स में से एक है. बता दें कि इसकी लंबाई 1,507 मीटर है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये प्लेटफॉर्म भारत के किस राज्य में मौजूद है।
कर्नाटक में है दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म
बता दें कि कर्नाटक का हुबली जंक्शन रेलवे स्टेशन दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म में से एक है, जिसकी लंबाई 1,507 मीटर (4,944 फीट) है. इस प्लेटफॉर्म ने 2023 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसके पास पहले यह रिकॉर्ड था.इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन मार्च 2023 में रेलवे यार्ड को फिर से बनाने के एक प्रोजेक्ट के तहत किया गया था. इसका मकसद ऑपरेशन की क्षमता, सुरक्षा और यात्रियों की बेहतर सुविधा देना था।
मिली जानकारी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म एक सिरे से दूसरे सिरे तक 1.5 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा है. एक तरफ से दूसरी तरफ पैदल जाने में कई मिनट लग सकते हैं।
यह इतना लंबा है कि इस पर भारत की कुछ सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेनें भी आ सकती हैं.यह प्लेटफॉर्म केवल विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया था, बल्कि कर्नाटक के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शनों में से एक पर रेल संचालन को और भी ज्यादा आसान और प्रभावी बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
क्यों जरूरी है यह प्लेटफॉर्म ?
इसमें लंबी ट्रेनों को बेहतर ढंग से समायोजित किया जा सकता है.
इससे यात्रियों का ट्रेन में चढ़ना और उतरना आसान हो जाता है.
यह भीड़ और ऑपरेशन से जुड़ी रुकावटों को कम करने में मदद करता है.
यह यात्रा के समय और भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाता है।
