Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन

August 1, 2026

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

August 1, 2026

UttarakhandRain : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
देहरादून

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

According to the Election Commission, 2,500 ballot units have been brought from Bihar in addition to the EVMs already available in the state.
Narad PostBy Narad PostAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandElection2027
UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज :-  उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने चुनावी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसी क्रम में बिहार से अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) मंगाकर जिलों में भेज दी गई हैं, जबकि अगले महीने से चुनाव अधिकारियों के प्रशिक्षण और मशीनों की जांच की प्रक्रिया शुरू होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में पहले से उपलब्ध ईवीएम के अलावा बिहार से 2,500 बैलेट यूनिट, 6,000 वीवीपैट और 12,500 कंट्रोल यूनिट प्राप्त हुई हैं। इन्हें जिलावार वितरित किया जा चुका है।

वर्तमान में प्रदेश में 27,700 बैलेट यूनिट, 25,697 वीवीपैट और 36,553 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध हैं।सितंबर और अक्तूबर में सभी ईवीएम की प्रथम स्तर (एफएलसी) जांच की जाएगी। जांच के दौरान खराब मशीनों को अलग कर दिया जाएगा, जबकि सही पाई गई मशीनों को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।

चुनावी तैयारियों के तहत अगले महीने जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) और अन्य चुनावी अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही राजनीतिक दलों और चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मतदाता जागरूकता और चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए जिलावार विशेष योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, चुनावी सामग्री जैसे पावर पैक, सील और टैग की खरीद प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।

इसके अलावा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रदेश में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत आईएएस, पीसीएस और चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले भी जल्द किए जाएंगे।

यह प्रक्रिया चुनाव से लगभग छह माह पहले पूरी की जाती है, ताकि नए अधिकारी चुनाव संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

#BureaucracyTransfer #CEOUttarakhand #DehradunNews #Elections2027 #EVMFirstLevelCheck #EVMNews #PoliticalNewsIndia #UttarakhandVidhanSabha #VVPAT ElectionCommissionIndia ElectionPreparation khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UttarakhandElection2027 UttarakhandNews UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandRain : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक
Next Article FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन
Narad Post

Related Posts

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन

August 1, 2026

UttarakhandRain : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक

August 1, 2026

CyberSecurityLaw : डिजिटल अरेस्ट और AI डीपफेक पर बनेगा सख्त कानून

August 1, 2026

VocationalEducation : सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम जारी रहेगा – डॉ.धन सिंह रावत

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन

By Narad PostAugust 1, 20260

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द…

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

August 1, 2026

UttarakhandRain : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक

August 1, 2026

CyberSecurityLaw : डिजिटल अरेस्ट और AI डीपफेक पर बनेगा सख्त कानून

August 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?