Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

August 6, 2026

IndiaNepalRelations : भारत व नेपाल के बीच और मजबूत होंगे शैक्षिक-सांस्कृतिक संबंध

August 6, 2026

SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SunnyDeol : बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’
बॉलीवुड

SunnyDeol : बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’

He said, "Your love is the greatest strength."
Narad PostBy Narad PostAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SunnyDeol
SunnyDeol : बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SunnyDeol : बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’ :-  अभिनेता सनी देओल के सिनेमाई सफर को 43 साल पूरे हो गए हैं। आज 05 अगस्त के दिन उनकी डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ रिलीज हुई थी। एक्टर ने पुरानी यादों को ताजा किया है।साल 1983 में आज के दिन फिल्म ‘बेताब’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा को एक शानदार हीरो मिला था, जिसकी धमक आज भी कायम है। बात सनी देओल की हो रही है। उन्होंने आज से 43 साल पहले इसी फिल्म से डेब्यू किया था और फिल्म की रिलीज के साथ ही छा गए थे। उन्होंने फिल्म की एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

सनी देओल ने साझा कीं यादें

सनी देओल ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘बेताब’ की एक क्लिप साझा की है। उन्होंने ‘जब हम जवां होंगे’ गाना साझा किया है, जिसमें वे और अमृता सिंह नजर आ रहे हैं। इसके साथ सनी देओल ने पुरानी यादें साझा की हैं और साथ ही करीब चार दशकों से बेशुमार मोहब्बत देने के लिए दर्शकों का आभार जताया है।

बोले- ‘आपका प्यार ही सबसे बड़ी ताकत’

सनी देओल ने लिखा है, ’43 साल पहले ‘बेताब’ से सिनेमा में मेरा सफर शुरू हुआ था। तब जो प्यार मुझे मिला और आज भी मिल रहा है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है। इस सफर का हिस्सा रहे हर पल, हर फिल्म और हर इंसान के प्रति मैं शुक्रगुजार हूं। आगे और भी कई वर्षों, नई कहानियों और ढेर सारे प्यार का इंतजार है’।

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’

राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शम्मी कपूर और प्रेम चोपड़ा भी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही थी। आर.डी. बर्मन का संगीत और फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस फिल्म को दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के ‘विजेता फिल्म्स’ के बैनर तले बनाया गया था।

बंटवारा 1947 में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। फिल्म में शबाना आजमी और अली फजल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। यह 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

#AmritaSingh #Bantwara1947 #Betaab43Years #BetaabMovie #BollywoodClassics #EntertainmentNewsHindi #JabHumJawaanHonge #SunnyDeolDebut #SunnyDeolFans #SunnyDeolMovies #VijaytaFilms BollywoodNews khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PreityZinta RajkumarSantoshi SunnyDeol
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePradeepRawatDeath : सिनेमा जगत को बड़ा झटका: ‘गजनी’ के खौफनाक विलेन प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन
Next Article CleanDehradun : स्वच्छ दून अभियान में नागरिकों की भागीदारी अहम – नगर आयुक्त
Narad Post

Related Posts

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

August 6, 2026

IndiaNepalRelations : भारत व नेपाल के बीच और मजबूत होंगे शैक्षिक-सांस्कृतिक संबंध

August 6, 2026

SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

August 6, 2026

SaurabhBahuguna : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की हिदायत!

August 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
अल्मोड़ा

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

By Narad PostAugust 6, 20260

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक…

IndiaNepalRelations : भारत व नेपाल के बीच और मजबूत होंगे शैक्षिक-सांस्कृतिक संबंध

August 6, 2026

SelaquiInternationalSchool : इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

August 6, 2026

SaurabhBahuguna : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की हिदायत!

August 6, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?