Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » PradeepRawatDeath : सिनेमा जगत को बड़ा झटका: ‘गजनी’ के खौफनाक विलेन प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन
मुंबई

PradeepRawatDeath : सिनेमा जगत को बड़ा झटका: ‘गजनी’ के खौफनाक विलेन प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Portrayed memorable roles from *Lagaan* to *Ghajini*
Narad PostBy Narad PostAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
PradeepRawatDeath
PradeepRawatDeath : सिनेमा जगत को बड़ा झटका: 'गजनी' के खौफनाक विलेन प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

PradeepRawatDeath : सिनेमा जगत को बड़ा झटका: ‘गजनी’ के खौफनाक विलेन प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन :-  हिंदी के साथ साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और दमदार विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से लड़ रहे थे।

बीमारी दोबारा लौटने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों और उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आमिर खान की लगान और गजनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था।

प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदीप रावत पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटे विक्रमादित्य हैं। चार दशक से भी लंबे करियर में प्रदीप रावत ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तेलुगु, तमिल और नेपाली फिल्मों में भी अपनी दमदार पहचान बनाई।

‘महाभारत’ से मिली पहचान

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्हें बी आर चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर घर-घर पहचान मिली।

इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और खलनायक व चरित्र अभिनेता के रूप में अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बना दिया।

लगान से गजनी तक निभाए यादगार किरदार

प्रदीप रावत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। लगान, गजनी, स्ये, राउडी राठौर और कई सुपरहिट तेलुगु फिल्मों में उनके नकारात्मक किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

खासकर गजनी में निभाया गया देवा का किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। अपने चार दशक लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने हर भूमिका को प्रभावशाली अंदाज में निभाया। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

#ActorPradeepRawat #BollywoodGrief #EntertainmentNewsHindi #GhajiniDeva #GhajiniVillain #IndianCinemaLoss #LagaanActor #MahabharatAshwatthama #PradeepRawat #PradeepRawatDeath #PradeepRawatPassedAway #RIPPradeepRawat BollywoodNews khojinarad naradpost naradpostbreakingnews SouthCinema TrendingNewsHindi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAntiRabiesVaccine : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमत बढ़ी, NPPA ने जारी की नई रेट लिस्ट
Next Article SunnyDeol : बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’
Narad Post

Related Posts

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

By Narad PostSeptember 19, 20260

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा…

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?