Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

August 8, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home »  IndependenceDay2026 : राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस – गौरव कुमार , DM
उत्तराखंड

 IndependenceDay2026 : राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस – गौरव कुमार , DM

A morning procession, a cross-country race, and a special cleanliness drive will be organized.
Narad PostBy Narad PostAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IndependenceDay2026
 IndependenceDay2026 : राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस - गौरव कुमार , DM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IndependenceDay2026 :  राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस – गौरव कुमार , DM :-  स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को भव्य, गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम पूरे उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आयोजित किए जाएं।

बैठक में विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को 15 अगस्त की प्रातः प्रभात फेरी आयोजित करने के निर्देश दिए। वन विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग को जनपदभर में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषयक जनजागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम संचालित करने को कहा। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के उत्तराधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान पूर्वक आमंत्रित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने क्रीड़ा विभाग को 14 अगस्त को क्रॉस कंट्री रेस आयोजित करने तथा सभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व एवं उसके अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद कुमार, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

#15AugustCelebration #ChamoliDMGauravKumar #CrossCountryRace #FlagHoisting #FreedomFightersHonor #GopeshwarNews #IndependenceDay2026 #PatrioticVibes #PrabhatPheri #SwachhtaAbhiyan #UttarakhandIndependenceDay ChamoliNews DistrictMagistrate khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NationalPride uttarakhandgovernance
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleCommonwealthGames2026 : उत्तराखंड की युवा शक्ति में अपार संभावनाएं
Next Article NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

August 8, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026

NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

August 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव

By Narad PostAugust 8, 20260

UttarakhandNews : सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य सचिव :- नकली डेयरी…

KanwarYatra2026 : कांवड़ को नियम समझाने देर रात सड़क पर उतरे डीएम और कप्तान

August 8, 2026

UttarakhandCyberPolice : उत्तराखंड साइबर क्राइम प्रबंधन में टॉप- 5 राज्यों में

August 8, 2026

NationalHandloomDay : बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

August 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?