Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DrAshishChauhan : जश्न ए आज़ादी मनाएगा दून – भव्य होगा आयोजन – डॉ आशीष चौहान , DM
उत्तराखंड

DrAshishChauhan : जश्न ए आज़ादी मनाएगा दून – भव्य होगा आयोजन – डॉ आशीष चौहान , DM

Grand event featuring a parade, salute, and ceremony of honors.
Narad PostBy Narad PostAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DrAshishChauhan
DrAshishChauhan : जश्न ए आज़ादी मनाएगा दून - भव्य होगा आयोजन - डॉ आशीष चौहान , DM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DrAshishChauhan : जश्न ए आज़ादी मनाएगा दून – भव्य होगा आयोजन – डॉ आशीष चौहान , DM :-  सैन्य धाम उत्तराखंड की राजधानी में गूंजेंगे देशभक्ति के गीत , लगेंगे भारत माँ की जय के उद्घोष और तिरंगे को देश प्रदेश और हर भारतीय करेगा सलाम इस गौरवपूर्ण आयोजन को यादगार बनाने के लिए खुद डीएम ने कमान सम्हाली है।

देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में  15 अगस्त को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग मुस्तैद हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

परेड ग्राउंड में तैयारियां का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा

जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों एवं गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सुरक्षा, यातायात संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता एवं पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी माइक्रो प्लानिंग के तहत आपसी समन्वय से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि समारोह से जुड़ी कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच, सेफ हाउस, फोटो गैलरी, साउंड सिस्टम तथा समारोह के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

परेड, सलामी और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी और प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ियाँ पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस व विभागीय अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।

जिलाधिकारी ने पुलिस परेड एवं सलामी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

15 अगस्त से पूर्व, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें वर्ष 1947 के विभाजन पीड़ितों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। दून लाइब्रेरी में सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश देने के लिए एक विशेष भव्य प्रदर्शनी का आयोजन होगा। नगर निगम परिसर में शाम को एक विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों को भी अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश चंद्र तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, पीडी विक्रम सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए, पर्यटन, उद्यान, पूर्ति एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

#80thIndependenceDay #DrAshishChauhan #IndependenceDay2026 #IndependenceDayCelebrations #IndianIndependenceDay #PatrioticEvent #VibhajanVibhisika Dehradun DehradunUpdates DhamiGovt khojinarad naradpostbreakingnews ParadeGroundDehradun pushkarsinghdhami UttarakhandCulture UttarakhandGovernment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBiggBoss20 : सलमान खान ने बिग बॉस 20 में किया बड़ा ऐलान
Next Article DarkChocolateBenefits : डार्क चॉकलेट क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद ?
Narad Post

Related Posts

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

By Narad PostSeptember 19, 20260

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा…

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?