Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव

September 9, 2026

GuwahatiMurder : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में क्यों रखा ?

September 9, 2026

RakeshMehtaDeath : पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने क्यों किया सुसाइड

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MorningHeartHealth : दिन के सबसे खतरनाक 10 मिनट से सावधान !
NARAD POST BREAKING NEWS

MorningHeartHealth : दिन के सबसे खतरनाक 10 मिनट से सावधान !

What should you do after waking up in the morning?
Narad PostBy Narad PostSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MorningHeartHealth
MorningHeartHealth : दिन के सबसे खतरनाक 10 मिनट से सावधान !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MorningHeartHealth : दिन के सबसे खतरनाक 10 मिनट से सावधान ! :-  मेडिकल रिसर्च और डॉक्टर्स की मानें तो ज्यादातर हार्ट अटैक के मामले सुबह के वक्त आते हैं। जब आप सोकर जागते हैं तो खून सबसे गाढ़ा होता है। खासतौर से सुबह 6 से 8 बजे के बीच दिल के दौरे पड़ने के मामले ज्यादा पाए गए हैं।

यानि उठने के बाद के 10 मिनट आपके लिए काफी अहम हो जाते हैं। 28 साल के एक्सपीरिएंस वाले एक कार्डियोलॉजिस्ट ने खुलासा किया है कि आपकी आंखें खुलते ही क्या होता है और क्यों बहुत सारे लोग अनजाने में हर सुबह अपने दिल को खतरे में डालते हैं।

कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि जब आप उठते हैं दिल आराम की स्थिति में होता है। दिन के सबसे पहले 10 मिनट हार्ट से जुड़ी घटनाओं का सबसे खतरनाक जोखिम भरा समय होता है। अगर आप कुछ नियमों का पालन करते हैं तो इस खतरे को कम किया जा सकता है।

दिन के खतरनाक 10 मिनट

जब आप सोते हैं, तो आपका खून गाढ़ा हो जाता है। रात भर आपका शरीर सांस और पसीने के जरिए पानी खोता है। इसका आपको पता भी नहीं चलता है। इससे सुबह खून गाढ़ा हो जाता है और रक्तवाहिकाओं में खून धीरे-धीरे बहने लगता है। इस समय पूरे दिन में खून का थक्का (Clot) बनने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

सुबह 6 बजे का समय महत्वपूर्ण क्यों है?

ये सबसे खतरनाक स्थिति हो सकती है जिसमें खून गाढ़ा हो जाता है, ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है और अचानक हलचल होती है। जब खून गाढ़ा होता है तभी शरीर को जागने के लिए कोर्टिसोल हार्मोन तेजी से बढ़ जाता है। ऐसी स्थित में तुरंत ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं, दबाव तेजी से बढ़ता है। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है।

कई लोग अलार्म सुनते ही बिस्तर से सीधे उठ जाते हैं। कुछ लोग बिस्तर से उठते ही कुछ एक्टिविटी करने लगते हैं। कई बार सीधे शावर लेने या खाली पेट कॉफी पीने लगते हैं। ऐसे में अचानक से दिल 60 सेकंड में आराम की स्थिति से दौड़ने वाली स्थिति में पहुंच जाता है जो ठीक नहीं है। इससे दिल पर अधिक तनाव पड़ता है।

सुबह उठने के बाद क्या करें?

पहला कदम है कि किसी भी दूसरे काम से पहले एक गिलास पानी लें। इससे खून पतला होता है। एक गिलास पानी आपके रक्त प्रवाह को दोबारा हाइड्रेट करके और नॉर्मल गाढ़ा बनाने में मदद करता है। इससे थक्के बनने के जोखिम भी कम होता है। ये काफी अच्छी और असरदार आदत है।

दूसरा कदम है कि बिस्तर से तुंरत उठकर खड़े न हों। पहले 2 मिनट के लिए अपने बिस्तर के किनारे बैठें और अपने शरीर को धीरे-धीरे नॉर्मल होने दें। आपके हार्ट तंत्र को सोने की स्थिति से सीधे खड़े होने की पोजिशन में आने के लिए समय चाहिए सर्फ 2 मिनट बैठें और फिर खड़े हों इससे दिल पर पड़ने वाले ऑर्थोस्टैटिक (अचानक खड़े होने का) तनाव को बहुत कम किया जा सकता है।

तीसरा कदम है कि सुबह कॉफी से पहले कुछ खाएं। सुबह 6 बजे खाली पेट कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर और भी बढ़ जाता है, जिससे उस समय आपके दिल पर दबाव और बढ़ जाता है जब वह सबसे संवेदनशील स्थिति में होता है। इसलिए पहले खाना, फिर कॉफी। चाहे एक केला हो, कुछ क्रैकर्स (बिस्कुट) हों, या कुछ भी छोटा-मोटा कुछ भी खा लें।

बिस्तर से उठते ही क्या करना चाहिए ?

खून गाढ़ा होने पर तेजी से खड़े होना ही वह सबसे खतरनाक काम है जो अधिकांश लोग अनजाने में हर दिन करते हैं। इससे बचने के लिए आपको हर सुबह तीन काम करने चाहिए।

सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीएं। दूसरा 2 मिनट बिस्टर पर बैठें और फिर उठें। तीसरा सुबह खाली पेट कॉफी पीने से बचें। अगर सुबह कॉफी पीनी है तो उससे पहले कुछ खा लें। इससे कोर्टिसोल को स्थिर रखा जा सकता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

#Cardiology #HeartAttackPrevention #HeartCare #HeartHealthTips #hydrationtips #MorningRoutine BloodPressure CoffeeAndHeart cortisol HealthNews HealthyMorningRoutine HeartAttackRisk HeartHealth khojinarad MorningHeartHealth naradpost naradpostbreakingnews WakeUpTips
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?
Next Article AICyberSecurity : साइबर सुरक्षा में एआई बना दोधारी तलवार !
Narad Post

Related Posts

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव

September 9, 2026

GuwahatiMurder : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में क्यों रखा ?

September 9, 2026

RakeshMehtaDeath : पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने क्यों किया सुसाइड

September 9, 2026

PersonalDataSecurity : सावधान ! हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पर्सनल डेटा

September 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव

By Narad PostSeptember 9, 20260

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव :- मुख्य सचिव आनन्द…

GuwahatiMurder : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में क्यों रखा ?

September 9, 2026

RakeshMehtaDeath : पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने क्यों किया सुसाइड

September 9, 2026

PersonalDataSecurity : सावधान ! हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पर्सनल डेटा

September 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?