Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव

September 9, 2026

GuwahatiMurder : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में क्यों रखा ?

September 9, 2026

RakeshMehtaDeath : पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने क्यों किया सुसाइड

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव
देहरादून

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव

The Chief Secretary also reviewed cases of heinous crimes across all districts.
Narad PostBy Narad PostSeptember 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AnandBardhan
AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं - मुख्य सचिव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव :- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों में अभियोजन से संबंधित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में तेजी लाते हुए अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाए जाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने इस सम्बन्ध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठकें निर्धारित समय पर आयोजित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में जघन्य अपराधों के मामलों की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को अभियोजन प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर प्रक्रियात्मक अथवा समन्वय सम्बन्धी समस्या सामने आती है, तो उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को और बेहतर किया जाए. इसके लिए लंबित मामलों की नियमित समीक्षा के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी जिलाधिकारियों को 15 सितम्बर, से 18 अक्टूबर, तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

‘भारत 2047’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितम्बर से 08 अक्टूबर, 2026 तक विकसित भारत और ‘भारत 2047 विषय पर छात्र निबंध, चित्र और भाषण प्रस्तुत करेंगे. जिला स्तर पर प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी और श्रेष्ठ चित्रों को एनिमेटेड लघु फिल्मों में सम्मिलित कर प्रदर्शित किया जाएगा ।

महानिदेशक ने कहा कि ‘सेवा और सपना’ के अंतर्गत प्रदेश भर के विद्यालयों में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि 01 से 07 अक्टूबर तक ‘हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज’ का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें युवाओं, स्टार्टअप्स एवं रिसर्चर्स को टेक्नोलॉजी, विकास एवं सोशल इनोवेशन सहित विभिन्न विषयों पर भारत के भविष्य के लिए समाधान तैयार करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ‘जन कल्याण संवाद’ के माध्यम से प्रौद्योगिकी, खेल, कला, विज्ञान एवं सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तियों को एक मंच पर लाया जाएगा।

संवाद के माध्यम से समाज एवं दुनिया के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का अन्वेषण किया जाएगा. इसके साथ ही, 07 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा दिवस’ के अवसर पर रिले मैराथन में पेशेवर एथलीटों के साथ आम नागरिक भी प्रतिभाग करेंगे. इसके अलावा खेल प्रतियोगिता, साइकिलिंग तथा बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

#CriminalJustice AnandBardhan ChiefSecretary CrimeCases HackathonInnovation HeinousCrimes India2047 khojinarad naradpost naradpostbreakingnews ProsecutionCases PublicParticipation ServiceSankalp SpeedyJustice StandingCommittee uttarakhand UttarakhandGovernment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleGuwahatiMurder : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में क्यों रखा ?
Narad Post

Related Posts

GuwahatiMurder : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में क्यों रखा ?

September 9, 2026

RakeshMehtaDeath : पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने क्यों किया सुसाइड

September 9, 2026

PersonalDataSecurity : सावधान ! हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पर्सनल डेटा

September 9, 2026

AICyberSecurity : साइबर सुरक्षा में एआई बना दोधारी तलवार !

September 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव

By Narad PostSeptember 9, 20260

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव :- मुख्य सचिव आनन्द…

GuwahatiMurder : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में क्यों रखा ?

September 9, 2026

RakeshMehtaDeath : पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने क्यों किया सुसाइड

September 9, 2026

PersonalDataSecurity : सावधान ! हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पर्सनल डेटा

September 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?