GuwahatiMurder : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में क्यों रखा ? :- रामानुज पर गुवाहाटी के हाटीगांव में अपनी पत्नी की हत्या कर सिर काटने का आरोप है. उसने असमिया भाषा में कहा कि वह अपनी पत्नी को तो पहले ही मार चुका है, जेल से छूटने के बाद ‘शुगर डैडी’ को भी मार देगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी की हत्या कर उसके सिर को फ्रिज में रखने वाले गुवाहाटी के रामानुज गोस्वामी को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है. उसने इस वीभत्स हत्या के लिए माफी मांगने से भी इनकार कर दिया. आरोपी रामानुज ने मंगलवार को कोर्ट ले जाए जाने से पहले ये कहकर सभी को चौंका दिया कि जेल की सजा पूरी करने के बाद वह उस ‘शुगर डैडी’ को मार डालेगा।
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा
रामानुज पर गुवाहाटी के हाटीगांव में अपनी पत्नी की हत्या कर सिर काटने का आरोप है. उसने असमिया भाषा में कहा कि वह अपनी पत्नी को तो पहले ही मार चुका है, जेल से छूटने के बाद उस व्यक्ति को भी जरूर मार देगा, जिसे उसने ‘शुगर डैडी’ कहा था. जब पत्रकारों ने उससे ये पूछने की कोशिश की कि शुगर डैडी है कौन? तो वह गुस्से में आ गया और बदतमीजी से पेश आने लगा।
बाद में उसने कहा कि पत्नी की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है. न ही वह माफी मांगेगा. बता दें कि रामानुज को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे जाने के एक दिन बाद कोर्ट में पेश किया गया. उसने रविवार देर रात पुलिस के सामने सरेंडर किया था।
रामानुज की 25 साल की पत्नी रिया तालुकदार बसिष्ठपुर स्थित घर में मृत मिली थी. पुलिस ने बताया कि उसका सिर धड़ से अलग अपार्टमेंट के अंदर एक रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया था।
पुलिस को शक है कि आरोपी ने रिया पर किसी धारदार हथियार से हमला किया था. अब हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने और हत्या के बाद हुई घटनाओं का क्रम समझने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
दिसपुर पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने से पहले रामानुज गोस्वामी दो दिनों तक घर से दूर रहा. बाद में उसे हाटीगांव पुलिस को सौंप दिया गया. जब पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि जिस शुगर डैडी का उसने जिक्र किया, वह आखिर है कौन ? खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है Narad Post इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता हैं।
