Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaripurKalsi : कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि – धामी

September 18, 2026

UPNews : योगी सरकार क्यों खरीदेगी 800 सब-मशीनगन, तीन स्नाइपर राइफल

September 18, 2026

WildDonkeys : ये सच्चाई बहुत कम लोगों को है पता

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HaripurKalsi : कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि – धामी
देहरादून

HaripurKalsi : कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि – धामी

Chief Minister Dhami said that the land of Kalsi is a land of history, faith, and rich cultural traditions.
Narad PostBy Narad PostSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HaripurKalsi
HaripurKalsi : कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि - धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HaripurKalsi : कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि – धामी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ यमुना आरती का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी साधु-संतों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ यमुना आरती में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन से कालसी का यमुना तट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि है। माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण और यमुना आरती जैसे आयोजन इस क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेंगे। माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास भी कालसी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम एवं यमुना आरती श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर कुल 2100 दीपों से माँ यमुना का पावन तट जगमगा उठा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास केवल तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों के विकास तक सीमित नहीं है । सरकार विकास कार्यों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाना चाहती है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से होमस्टे, स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, परिवहन, खान-पान और अन्य स्वरोजगार क्रियाकलापों को बढ़ावा मिलेगा।

इससे स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सचिव रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि उपस्थित रहे।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि मोतियों की माला सा दमकता यमुना तट पर विकसित हरिपुर घाट अब आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए नई आभा बिखेर रहा है।

₹7.52 करोड़ की लागत से तैयार यह सुसज्जित स्नान घाट क्षेत्र में आस्था, पर्यटन और विकास को एक नई दिशा दे रहा है। यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए शाम की रोशनी में जगमगाता घाट यमुना तट की सुंदरता को और भी मनमोहक बनायेगा ।

#ReligiousTourism #UttarakhandTourism 2100Diyas CMDhami HaripurGhat HaripurKalsi HaripurYamunaGhat Kalsi KalsiNews khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UttarakhandNews YamunaAarti YamunaGhat YamunaKrishnaMandir YamunaRiver
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUPNews : योगी सरकार क्यों खरीदेगी 800 सब-मशीनगन, तीन स्नाइपर राइफल
Narad Post

Related Posts

UPNews : योगी सरकार क्यों खरीदेगी 800 सब-मशीनगन, तीन स्नाइपर राइफल

September 18, 2026

WildDonkeys : ये सच्चाई बहुत कम लोगों को है पता

September 18, 2026

GarbaPartner : अब किराए पर लीजिये गरबा पार्टनर, जानिए चार्ज

September 18, 2026

CBSE : छठी क्लास के बच्चों के लिए टालें नीति- सुप्रीम कोर्ट

September 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

HaripurKalsi : कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि – धामी

By Narad PostSeptember 18, 20260

HaripurKalsi : कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि – धामी :- …

UPNews : योगी सरकार क्यों खरीदेगी 800 सब-मशीनगन, तीन स्नाइपर राइफल

September 18, 2026

WildDonkeys : ये सच्चाई बहुत कम लोगों को है पता

September 18, 2026

GarbaPartner : अब किराए पर लीजिये गरबा पार्टनर, जानिए चार्ज

September 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?