Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

October 24, 2026

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IndianArmy : बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना , सीएम धामी ने किया सलाम
देहरादून

IndianArmy : बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना , सीएम धामी ने किया सलाम

The Chief Minister gathered information about state-of-the-art weapons and military equipment at the military exhibition organized by the Indian Army.
Narad PostBy Narad PostSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IndianArmy
IndianArmy : बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना , सीएम धामी ने किया सलाम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IndianArmy : बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना , सीएम धामी ने किया सलाम :- श्री बद्रीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया. उन्होंने ग्रामीणों को नंदा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए देवभूमि की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया।

उन्होंने महोत्सव परिसर में लगाए गए स्थानीय उत्पादों, महिला स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और अन्य प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया. उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों और पहाड़ी व्यंजनों की जानकारी ली और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़ने से सीमांत क्षेत्रों में आजीविका और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना द्वारा लगाई गई सैन्य प्रदर्शनी में अत्याधुनिक हथियारों एवं सैन्य उपकरणों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी युवाओं को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ ही उनमें राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है।

सीएम ने कहा कि भगवान बद्रीविशाल की पावन धरा पर आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में सेना के वीर जवानों, अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, कलाकारों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी लोक संस्कृति में बसती है।

हमारे लोक नृत्य, लोक गीत, परंपराएं और रीति-रिवाज हमारी विशिष्ट पहचान हैं. ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने के साथ ही सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को भारतीय सेना में सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

सीएम ने कहा कि ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र के साथ राज्य सरकार संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है. कठिन भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में सड़क, बिजली, दूरसंचार, पर्यटन एवं आजीविका से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है. माणा, नीति और जादुंग जैसे सीमांत क्षेत्रों को पर्यटन एवं आजीविका से जोड़ते हुए स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है. सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

#BadrinathDham #DevbhoomiCulture #LocalProducts #UttarakhandTourism badrinath BorderDevelopment Chamoli CMDhami DevbhoomiCulturalFestival2026 IndianArmy khojinarad naradpost naradpostbreakingnews OperationSadbhavana OurHeritageOurFuture pushkarsinghdhami UttarakhandCulture VibrantVillages
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNeuralinkBCI : गूंगे शख्स ने दिमाग से कहा ‘I Love You
Next Article BadrinathMasterPlan : बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान को जल्द साकार करेंगे – धामी
Narad Post

Related Posts

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

October 24, 2026

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026

PalmistrySigns : आपके हाथों में मौजूद है करोड़पति होने का संकेत

October 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

By Narad PostOctober 24, 20260

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने…

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026

PalmistrySigns : आपके हाथों में मौजूद है करोड़पति होने का संकेत

October 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?